MPPSC 2024: एमपी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, लोकसभा चुनाव के कारण तारीखों में हुआ बदलाव, अब इस दिन होगा एग्जाम

MPPSC 2025

MPPSC 2024 Prelims Exam Date: मध्यप्रदेश राज्य सेवा परीक्षा (Madhya Pradesh State Service Exam) के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। एमपी लोक सेवा आयोग (MP Public Service Commission) ने एमपीपीएससी प्रारम्भिक परीक्षा की तारीखों में बड़ा बदलाव किया है। लोकसभा चुनाव के कारण आयोग ने 28 अप्रैल को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया है। बुधवार को इन संबंध में नोटिस भी जारी किया गया है।

परीक्षा की नई तारीख घोषित

एमपीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन अब 28 अप्रैल के बजाय 23 जून 2024 को राज्य के विभिन्न शहरों में होगा। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र (Admit Card) 12 जून 2024 को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.mppsc.mp.gov.in और www.mponline.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

दिसंबर में जारी हुआ था एमपीपीएससी परीक्षा का नोटिफिकेशन

बता दें कि एमपी लोक सेवा आयोग द्वारा 30 दिसंबर 2023 को विभिन्न विभागों में प्रशासनिक पदों पर भर्ती के लिए स्टेट सर्विस एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इस दिन एमपी राज्य वन सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन भी जारी हुआ था। 19 फरवरी से 18 फरवरी 2024 तक आवेदन स्वीकार किए गए थे। प्रदेश के 55 जिला मुख्यालयों में प्रारम्भिक परीक्षा का आयोजन 28 अप्रैल हो होने वाला था। वहीं मुख्य परीक्षा (MPPSC Mains Exam) की निर्धारित तारीख 22 जुलाई से 27 जुलाई 2024 तक थी।

mppsc 2024

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews