राहुल गांधी के “आई एम हैप्पी” पर नरोत्तम मिश्रा का तंज, कही ये बड़ी बात

राहुल गांधी के “आई एम हैप्पी” पर नरोत्तम मिश्रा का तंज, कही ये बड़ी बात

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी टीएमसी (TMC) को मिली शानदार जीत के लिए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बधाई दी है।  राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट कर टीएमसी की जीत और भाजपा की हार के लिए आई एम हैप्पी लिखा है।  राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बयान पर मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam Mishra) ने तंज कसा है।

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  के ट्वीट पर ट्वीट कर पलटवार किया है। डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam Mishra) ने कहा – “देश की सौ साल से भी ज्यादा पुरानी पार्टी के युवराज ने लिखा है “आई एम हैप्पी!” जानते हैं क्यों…क्योंकि बंगाल में कांग्रेस 44 से 0 पर और भाजपा 3 से 76 पर पहुंच गई। राहुल बाबा, लगता है बापू की सलाह (कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए) को अमल में लाने की योग्यता सिर्फ आप में ही है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने ट्वीट कर लिखा है – मैं बहुत खुश हूँ और ममता जी और पश्चिम बंगाल के लोगों को भाजपा को हारने के लिए बधाई देता हूँ।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक अन्य ट्वीट में लिखा – हम लोगों के जनादेश को विनम्रता पूर्वक स्वीकार करते हैं।  हमारे कार्यकर्ता और लाखों लोगों का आभार जिन्होंने हमें जमीन पर सपोर्ट किया।  हम अपने आदर्श और मूल्यों के लिए लड़ते रहेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews