
Navneet sir and Sona ma’am’s love story : प्यार और प्यार का इज़हार..दोनों ही जिंदगी के बड़े ही खास एहसास हैं। आज जिनसे प्यार करते हैं उनके सामने इसे ज़ाहिर भी करना चाहते हैं, लेकिन कई बार मन में डर भी होता है। डर इस बात का कि जानें सामने वाला कैसे रिएक्ट करेगा। कहीं उसने मना कर दिया तो। लेकिन अभिव्यक्ति के बिना भी रहना मुश्किल क्योंकि तभी तो सिलसिला आगे बढ़ेगा।
प्यार की ये कहानी सुनो…
आज हम आपको प्यार की एक ऐसी कहानी बताने जा रहे हैं..जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। हैरानी प्यार में नहीं बल्कि इज़हार के तरीके में है। लोग अपने प्रिय को प्रपोज़ करने के लिए कई सुंदर तरीके ढूंढते हैं। कोई रोमांटिक डिनर के समय प्रपोज़ करता है तो कोई किसी खूबसूरत जगह ले जाकर। लेकिन इन जनाब ने अपनी मोहब्बत का इज़हार एक लाइव लेक्चर के दौरान किया।
सर और मैडम की लव स्टोरी
ये है एक सर और मैडम की लव स्टोरी। मतलब दो टीचर्स की प्रेम कहानी..जिन्हें स्टूडेंट्स सर और मैडम कहकर बुलाते हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। इसे एक्स पर narsa. नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और इसमें नवनीत सर ऑनलाइन लाइव क्लास के दौरान सोना मैम को शादी के लिए प्रपोज़ करते दिख रहे हैं।
दुनिया के सामने किया प्रपोज़
जानकारी के मुताबिक टीचर का नाम नवनीत तिवारी है जिन्होने अपनी सहकर्मी सोना शर्मा को लाइव क्लास के दौरान प्रपोज़ किया। वीडियो में नवनीत सर कह रहे हैं “सिर्फ प्रोफेशनव वे में ही नहीं, पर्सनली भी आप मुझे हमेशा ऐसे ही सपोर्ट करें..आजीवन आप मुझे सपोर्ट करें। और बच्चों की भी डिमांड है..बच्चों ने भी हमेशा से मुझसे कह रखा है कि आप क्यों नहीं कहते। मुझे नहीं पता कि क्या सही और क्या गलत है और मुझे ये आता भी नहीं है कि मैं आई लाइक यू या आई लव यू बोलूं लेकिन मैं ये कहना चाहूंगा कि सोना मैम विल यू मैरी मी?”
मैडम ने दिया ये जवाब
जब नवनीत सर ये कह रहे थे तो सोना मैम थोड़ी आश्चर्यचकित नज़र आ रही थी लेकिन शायद उन्हें भी इस प्रपोज़ल का इंतजार था। क्योंकि उन्होने इसे बड़े ही प्यार से स्वीकार किया। नवनीत सर की बात के जवाब में उन्होने कहा कि “कभी नहीं सोचा था कि ये पल ऐसे कैमरे में रिकॉर्ड हो रहा होगा..लाइव हो रहा होगा। विद ऑल माई हार्ट..इट्स अ यस। लेकिन मैं ये जरुर चाहूंगी कि इस निर्णय में आपके और मेरे परिवारवाले भी शामिल हों और आपको मेरे घरवालों से बात करनी होगी।” इसके जवाब में नवनीत सर कहते हैं कि वो ये जरुर करेंगे। ये वीडियो अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। कई लोगों को ये तरीका पसंद आ रहा है तो कई लोग इसपर थोड़ी नाराजगी भी जता रहे हैं। लेकिन प्यार की ये कहानी अब वायरल हो चुकी है और नवनीत सर और सोना मैम की ये लव स्टोरी एक सुंदर सफर के रूप में आगे बढ़ेगी, इसकी उम्मीद की जा रही है।
Isliye nhi ho rhi padhai 🤣 pic.twitter.com/uNY3gmEEck
— narsa. (@rathor7_) March 9, 2024
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

