रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया नोडल अधिकारी

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया नोडल अधिकारी

इंदौर. इंदौर के लोकायुक्त पुलिस ने पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी को 20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। नोडल अधिकारी पर यह कार्यवाही नर्सिंग होम की शिकायत पर की गई है। रिश्वत आरोपी सुनील शुक्ला ने हॉस्पिटल की एक शिकायत पर कार्रवाई न करने के नाम पर ₹20000 की रिश्वत की मांग की थी जिनकी पहली किस्त प्राप्त करते समय उन्हें गिरफ्तार किया गया।

क्या है पूरा मामला

नोडल(nodal) अधिकारी(officer) सतीश जोशी को रजवाड़ा क्षेत्र के अर्पण नर्सिंग होम के डायरेक्टर सुनील शुक्ला के हॉस्पिटल में एक महिला डॉक्टर के विरुद्ध भ्रूण लिंग परीक्षण की शिकायत मिली और इसी शिकायत को लेकर सतीश जोशी ने हॉस्पिटल के डायरेक्टर पर कार्यवाही ना करने के एवज में सुनील शुक्ला से रिश्वत में ₹50000 की मांग की थी। इस रिश्वत की पहली किस्त का भुगतान आज होना तय हुआ था जिस पर आवेदक ने लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की इसके बाद नोडल अधिकारी को कलेक्ट्रेट ऑफिस कार्यालय की पार्किंग में कार के अंदर पैसे लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। बताते चलें कि यह कार्यवाही भ्रष्टाचार(bharastachar) निवारण संशोधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर की गई है।

किसने की शिकायत

डीएसपी प्रवीण बघेल के मुताबिक नर्सिंग होम संचालक सुनील शुक्ला ने लोकायुक्त दफ्तर में सतीश जोशी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें उन पर आरोप था कि वह उन्हें धमका रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्हें यहां अवैध तौर पर भ्रूण लिंग परीक्षण की शिकायत मिली थी और कार्यवाही ना करने के लिए रिश्वत की मांग की थी।

रंगे हाथ पकड़ाएं नोडल ऑफिसर

मामले की जांच के बाद लोकायुक्त ट्रैप गठन का दल मौजूदा स्थल पर पहुंचा और जैसे ही जोशी ने पैसे देने के लिए शुक्ला को कलेक्टर कार्यालय की पार्किंग में बुलाया, दल सक्रिय हो गए।जहां से उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया जानकारी मिलने के मुताबिक सतीश जोशी ने और भी कई नर्सिंग होम संचालकों से झूठी बातें बनाकर रिश्वत की मांग की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews