अब एक और विधायक मुख्यमंत्री कमलनाथ से नाराज

अब एक और विधायक मुख्यमंत्री कमलनाथ से नाराज

भोपाल. सियासी तकरार के बीच में कमलनाथ सरकार का संकट टलता नहीं दिखाई दे रहा है। अचानक हो रहे इस्तीफ़े और विधायकों की नाराजगी से कांग्रेसी खेमा सकते में हैं। मंत्री एक दूसरे की पार्टियों पर आरोप लगा रहे हैं किंतु कांग्रेस के अंदर दरार साफ नजर आ रही है। नाराज विधायकों ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अब नाराज विधायकों की सूची में एक नाम और शामिल हो चला है।

हम बात कर रहे हैं निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा की। सूत्रों के मुताबिक सीएम कमलनाथ ने विधायक शेरा से फोन पर बात की। जहां सीएम ने शेरा को उनकी नाराजगी दूर करने का आश्वासन दिया। गौरतलब हो कि कांग्रेस से नाराज शेरा कुछ दिनों से लापता थे। कुछ देर पहले उनके बंगलुरू में होने की सूचना मिली। सूचना के मुताबिक वह शाम 7:00 बजे बेंगलुरु से इंदौर के लिए रवाना होंगे। जिसके भाई आज रात या कल सुबह कमलनाथ से मुलाकात करेंगे।

इधर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है। वही मंत्री जीतू पटवारी का कहना है कि विधायक जी की जो भी समस्या होगी, वो सुनी जाएगी।

खबरों की मानें तो इससे पहले भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी और मुख्यमंत्री की भेंट हुई। इन दोनों के बीच एक लंबी बातचीत हुई।हालाकि इन मुद्दों की जानकारी नहीं मिली है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews