अब भाजपा विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

अब भाजपा विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

मंदसौर, तरुण राठौर। मध्यप्रदेश में 21 सितंबर से विधानसभा का सत्र शुरु होने वाला है, इसके पहले एक के बाद एक विधायक कोरोना (Corona) से संक्रमित हो रहे है। अब मंदसौर से भाजपा विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया (BJP MLA Yashpal Singh Sisodia) की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। यशपाल तीन दिन पहले ही गरीबों को राशन की पात्रता पर्ची बांटने के कार्यक्रम में मंत्री हरदीप सिंह डंग (Hardeep Singh Dung) के साथ शामिल हुए थे। संपर्क में आए नेताओं में हड़कंप मच गया है।

इस बात की जानकारी खुद भाजपा विधायक ने ट्वीट कर दी है। विधायक ने लिखा है कि जांच के दौरान आज मुझे कोरोना वायरस पॉजिटिव के लक्ष्मण आएं हैं मैं उपचार को लेकर मंदसौर के रितुवन होटल सेंटर पर भर्ती हो गया हूं। मेरे संपर्क में जो भी आए हैं वे सावधानी पूर्वक होम आइसोलेशन हो जाएं भगवान पशुपतिनाथ की कृपा से मैं शीघ्र स्वस्थ होकर जन सेवा के कार्य में जूडंगा। सिसौदिया ने विधानसभा सत्र में शामिल के लिए कोरोना टेस्ट कराया था जिसमें वह पाजिटिव आए है। बताया जा रहा है कि यशपाल तीन दिन पहले ही गरीबों को राशन की पात्रता पर्ची बांटने के कार्यक्रम में मंत्री हरदीप सिंह डंग (Hardeep Singh Dung) के साथ शामिल हुए थे। वही नगर पालिका के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।सिसौदिया के पॉजिटिव आने के बाद संपर्क में आए नेताओं में हड़कंप मच गया है।

इसके पहले ही आज सुबह छिंदवाड़ा की चौराई सीट से कांग्रेस विधायक चौधरी सुजीत सिंह (Chaudhary Sujit Singh) कोरोना पॉजिटिव आए हैं। वही हाल ही में दमोह के कांग्रेस विधायक राहुल सिंह लोधी ,अनूपपूर के विधायक सुनील सराफ और बालाघाट के विधायक संजयसिंह उईके, और मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके पहले भी कई कांग्रेस-बीजेपी विधायक कोरोना की चपेट में आ चुके है। इसके साथ ही अब तक आधे से अधिक विधानसभा सदस्यों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ चुकी है। स्थिति को देखते हुए इसी वजह से विधानसभा सत्र को 2 दिन का कर दिया गया है। जहां पहले दिन श्रद्धांजलि कार्यक्रम पूर्ण होगा वहीं दूसरे दिन बजट पर चर्चा होगी। प्रश्नकाल के साथ-साथ अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव को भी फिलहाल टाल दिया गया है।

बता दे कि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख पार हो गया है। पिछले 24 घंटे में रिकार्ड 2552 नए पॉजिटिव सामने आये हैं। सरकारी रिपोर्ट में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 100458 पहुँच गया है। अब तक 76,952 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1,901 लोगों की मौत हुई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews