पेट्रोल–डीजल होगा सस्ता, केन्द्र सरकार बना सकती है नया प्लान, MP में आज ईंधन हुआ सस्ता, जानें

पेट्रोल–डीजल होगा सस्ता, केन्द्र सरकार बना सकती है नया प्लान, MP में आज ईंधन हुआ सस्ता, जानें

भोपाल, डेस्क रिर्पोट। मध्य प्रदेश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों (prices of petrol and diesel) में कोई बदलाव नहीं हुए है। वहीं सूत्रो के मुताबिक़ पेट्रोल और डीजल को सस्ते में उपलब्ध कराने के लिए सरकार तैयारियों में जुट चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है। सरकार इन उत्पादों के मूल्य निर्धारण की नीति की समीक्षा सकती है। बीते दिनों तेल और पेट्रोल और डीजल की मांग में भारी गिरावट भी दर्ज की गई है और बावजूद इसके देश में ईंधन की कीमतों में बदलाव नहीं देखे जा रहे हैं। कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ चुकी है। वहीं आज मध्य प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुए हैं।

यह भी पढ़े… 25 जुलाई से शुरू होने वाले “विधानसभा मानसून सत्र” के फिलहाल टलने की उम्मीद

17 जुलाई को बढ़ोतरी देखी गई थी जो 18 जुलाई को घटकर 109.61 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच चुकी थी। आज यानी 19 जून जुलाई 2022 को कोई बदलाव नहीं हुए हैं। प्रदेश में आज पेट्रोल की कीमत 109.61 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 94.81 रूपये प्रति लीटर की कीमत में बिक रहा है। हालांकि ऐसे दो शहर भी है जहां ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है। इस लिस्ट में रीवा और दतिया शामिल है।

रीवा और अनुपुर में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक देखी गई है। यहां 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 111 रूपये से भी अधिक है। बता दें कि अन्य राज्यों के मुकाबले मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल महंगा है। वहीं अगर मालवा, बेतूल, अशोकनगर, भिंड, दमोह, दतिया, धार, गुना, हरदा, कटनी, खरगोन, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, राजगढ़, सतना, शाजापुर, सीधी, टीकमगढ़ और उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109 रूपये के आसपास देखी गई है।

यह भी पढ़े… कोरोना से भी खतरनाक है मारबर्ग वायरस, दो लोगों की हो चुकी है मौत, जानिए कहां मिला पहला केस

विदिशा, सिंगरौली, रतलाम, रायसेन, मुरैना, झाबुआ, इंदौर, होशंगाबाद, ग्वालियर, देवास और भोपाल में पेट्रोल 108 रूपये प्रति लीटर के आसपास की कीमत में बिक रहा है। अलीराजपुर, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, खंडवा, मंडला, पन्ना, सिवनी, शहडोल, शिवपुर, शिवपुरी और उमरिया में भी पेट्रोल की कीमत कुछ कम नहीं है। यहां एक लीटर पेट्रोल 111 रूपये से कम और 110 रूपये से अधिक की कीमत में बिक रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews