MP में हुई पेट्रोल-डीजल के भाव में गिरावट, फिर भी कई शहरों में बढ़ी तेल को लेकर टेंशन, जाने आज के नए रेट

MP में हुई पेट्रोल-डीजल के भाव में गिरावट, फिर भी कई शहरों में बढ़ी तेल को लेकर टेंशन, जाने आज के नए रेट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इन दिनों मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल (Petrol and diesel) की किल्लत की खबर सामने आ रही है। प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल का अभाव इतना बढ़ गया है की लोगों को लंबा सफर तय कर दूसरे स्थान से तेल लाना पड़ रहा है। एक तरफ जहां डीजल ना मिलने से किसानों भी समस्या बढ़ गई है तो वहीं नगर पालिका भी ईंधन की किल्लत से परेशान है। जिन जगहों पर पेट्रोल-डीजल मिल रहें वहाँ लंबी लाइन लगी है।

यह भी पढ़े… CG Weather: छत्तीसगढ़ में मानसून का प्रवेश, कई जिलों में बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने का भी अलर्ट

गुरुवार को सिवनी जिलें में ज्यादातर पेट्रोल के पंप के पेट्रोल उपलब्ध ना होने के बोर्ड देखें। इस समस्या से सबसे अधिक परेशान किसान हैं। मानसून आ चुका है और प्रदेश में तेल की किल्लत है, बुवाई के समय तेल की किल्लत उनके के काफी परेशानी का मुद्दा बन चुका है। तो वहीं दूसरी तरफ आज पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट हुई है।

यह भी पढ़े… राहुल गांधी से ED की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस ने दिया धरना

जहां बीते दिन प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 110.58 रुपये थी आज घटकर 109.58 रुपये हो चुकी है, तो वहीं डीजल की कीमत फिलहाल 94.78 रुपये प्रति लीटर है। इस किल्लत से सिर्फ शहरी लोग नहीं बल्कि ग्रामीण इलाके भी शामिल है। आज रीवा में पेट्रोल सबसे महंगा है, करीब 112 रुपये प्रति लीटर में यहाँ पेट्रोल बिक रहा है। शहडोल में पेट्रोल की कीमत आसमान छु रही है, यहाँ पेट्रोल की कीमत करीब 111 रुपये प्रति लीटर है। विदिशा, सिंगरौली, सीहोर, सागर, रतलाम, रायसेन, नरसिंहपुर, मुरैना, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, देवास, दमोह, भोपाल और अशोकनगर में पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आस-पास देखी गई। अलीराजपुर, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, छत्तरपुर, छिंदवाड़ा, धार, डींडोरी, कटनी, खांडवा, मंडला, श्योपुर और उमरिया में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 110 रुपये के आसपास है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews