पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा ‘अपनी संपत्ति बचाने के लिए राजीव गांधी ने तत्कालीन inheritance tax समाप्त किया’

प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्व में भारत में विरासत-कर लागू था जिसके तहत संपत्ति का एक हिस्सा सरकार के पास जाता था। लेकिन इंदिरा जी की संपत्ति पाने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने वो क़ानून ख़त्म कर दिया। पीएम ने कहा कि आज कांग्रेस फिर विरासत कर लाना चाहती है लेकिन वो 56 इंच का सीना तानकर खड़े हैं। वो कांग्रेस के मंसूबे कभी पूरे नहीं होने देंगे।
Modi

PM Modi accused Congress : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पूर्व पीएम राजीव गांधी ने निजी लाभ के लिए क़ानून में बदलाव किया। उन्होंने कहा कि भारत में पहले inheritance tax लागू था और इंदिरा गांधी की संपत्ति पर पूर्ण अधिकार के लिए तत्कालीन क़ानून समाप्त किया। मुरैना में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज फिर सत्ता पाने के लालच में कांग्रेस वही क़ानून ज़्यादा कड़े रूप में लाना चाहते हैं लेकिन वो किसी हाल में उनके इरादे सफल नहीं होने देंगे।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर लगाया आरोप

पीएम मोदी ने कहा है कि वो 56 इंच का सीना तानकर कांग्रेस के मंसूबों और जनता के बीच खड़े हैं। मुरैना में अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर बड़ा इलज़ाम लगाया। उन्होंने कहा कि देश के सामने पहली बार वो ये तथ्य रख रहे हैं। जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का निधन हुआ तो उनकी प्रॉपर्टी के लिए कांग्रेस ने क़ानून ही बदल डाला। पीएम ने कहा कि उस समय ऐसा क़ानून था जिसके तहत संपत्ति का एक हिस्सा सरकार के पास जाता था। ये क़ानून कांग्रेस ने ही बनाया था लेकिन जब बात इंदिरा जी की संपत्ति पर दावेदारी की बात आई तो उसने ख़ुद अपना ही बनाया क़ानून समाप्त कर दिया।

’56 इंच का सीना तानकर खड़ा हूँ’

प्रधानमंत्री ने कहा कि तत्कालीन पीएम राजीव गांधी ने अपनी संपत्ति बचाने के लिए उस समय लागू विरासत-कर समाप्त कर दिया। जब ख़ुद पर बात आई तो क़ानून हटा दिया और आज सत्ता पाने के लालच में फिर कांग्रेस वही क़ानून ज़्यादा कड़ाई से वापस लाना चाहते हैं। कांग्रेस का इरादा जनता के साथ खिलवाड़ करने का है। उन्होंने कहा कि ‘उनके ख़तरनाक इरादों के बीच जनता के हक़ की रक्षा के लिए मोदी दीवार बनकर खड़ा है। ये गाली गलौज इसलिए हो रही है क्योंकि मोदी 56 इंच का सीना तानकर खड़ा हो गया है।’ पीएम मोदी ने कहा कि वो कांग्रेस के मंसूबे कभी सफल नहीं होने देंगे ये मोदी की गारंटी है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनको मेरा अपमान करने में मज़ा आता है। वे मेरे खिलाफ अनर्गल भाषा का उपयोग करते हैं, लेकिन आपको इससे चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। पीएम ने कहा कि वे किसी के रोके नहीं रुकेंगे और देश की सेवा करते रहेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”939018503″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews