प्रभात झा का पत्ता कटा, कैलाश का नाम तय ! माया सिंह की लग सकती है लॉटरी

प्रभात झा का पत्ता कटा, कैलाश का नाम तय ! माया सिंह की लग सकती है लॉटरी

ग्वालियर। अतुल सक्सेना. मध्यप्रदेश में चल रही सियासती उठापटक के बीच भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्य सभा के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम बंद लिफ़ाफे में दिल्ली भेज दिया गए हैं फैसला वरिष्ठ नेतृत्व करेगा। उधर सूत्रों की माने तो इस बार प्रभात झा को राज्यसभा नहीं भेजा जायेगा उनका पत्ता कट चुका है । माना जा रहा है कि पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के नाम पर सहमति बन चुकी है उधर कुछ नेता वरिष्ठ नेत्री माया सिंह को भी राज्यसभा भेजने के पक्ष में हैं।

मध्य प्रदेश भाजपा से राज्यसभा का उम्मीदवार कौन होगा इसे लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय भोपाल में चुनाव समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक समाप्त होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि समन्वय समिति के सदस्यों से बात हो गई है। कई सदस्यों से फोन पर भी बात हुई है उसके बाद जो नाम तय हुए है उस पैनल को बंद लिफाफे में केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया गया है। पार्टी सूत्रों पर भरोसा करें तो प्रभात झा का पत्ता कट गया है। उनसे पार्टी हाईकमान मध्यप्रदेश, पंजाब और दिल्ली में खराब प्रदर्शन के चलते नाराज है। हालांकि कुछ नेता इसे राज्यसभा में तीसरे कार्यकाल पर किसी भी नेता को नहीं भेजने के नियम को आधार बता रहे हैं। प्रभात झा का पत्ता कट जाने के बाद नया नाम कैलाश विजयवर्गीय का सबसे मजबूत माना जा रहा है इसके अलावा पूर्व मंत्री और पूर्व राज्यसभा सदस्य माया सिंह के नाम की भी चर्चा है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश को इस बार राज्यसभा के लिए तीन सीटों का कोटा है जिसमें से कांग्रेस को दो और भाजपा को एक सीट मिलेगी। भाजपा एक सीट जीतने को लेकर आश्वस्त है वहीं वो कांग्रेस से एक सीट छीनने का प्रयास करेगी जिससे वो राज्यसभा में अपना नंबर गेम मजबूत कर सके। एक सीट भाजपा और एक सीट कांग्रेस को मिलना तय है वहीं तीसरी सीट पर ही कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा क्योंकि दोनों ही दलों के पास बहुमत नहीं है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews