MP विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, राहुल गांधी का दावा, जीतेंगे 150 सीटें

MP विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, राहुल गांधी का दावा, जीतेंगे 150 सीटें

Rahul Gandhi On MP Election 2023: मध्य प्रदेश में कांग्रेस (MP Congress) इस बार 150 सीटें जीतकर इतिहास रचेगी, यह दावा है कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) का। राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्षमल्लिकार्जुन खरगे के साथ दिल्ली में मध्य प्रदेश कांग्रेस के सीनियर लीडर्स की बार बार टलती हुई मीटिंग आखिकार संपन्न हुई। मीटिंग के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत की। दिल्ली में हुई यह मीटिंग लगभग 2 घंटे चली, इस बैठक मेंकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, कमल नाथ, दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, विवेक तनखा, डॉक्टर गोविंद सिंह, अरुण यादव, अजय सिंह, नकुल नाथ, राजमणि पटेल सहित प्रदेश कांग्रेस के केंद्रीय प्रभारी जेपी अग्रवाल भी मौजूद रहे। मीटिंग में हर स्तर पर बातचीत हुई।

कमल नाथ ने दी जानकारी

सबसे पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ ने अपने द्वारा की गई घोषणाओं के बारे में जानकारी दी जिस पर राहुल गांधी ने सुझाव दिया कि यह घोषणाएं बहुत अच्छी हैं और इन्हें जनता के निचले स्तर तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। इसके लिए हर कांग्रेसी कमर कस ले। इसके साथ ही राहुल ने यह भी सुझाव दिया कि घोषणा करने के साथ-साथ इस बात का भी अध्ययन किया जाए कि इनके लिए पैसा कहां से आएगा।

क्या कहा दिग्विजय और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने

कांग्रेस के एक और दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने भी सुझाव दिया कि जल्द ही मध्य प्रदेश में विभिन्न समितियों का गठन कर लेना चाहिए और इनके माध्यम से जनता के बीच तेजी के साथ पहुंचने की कोशिश करनी चाहिए, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने भी अपने सुझाव दिए राहुल गांधी ने यह भी कहा कि किसी चेहरे के बजाए पूरी सरकार के कार्यकलाप की गड़बड़ियों को उजागर करना चाहिए और जनता के सामने लाना चाहिए।

गुटबाजी को दें विराम : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कांग्रेस में चल रही गुटबाजी को विराम देते हुए कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा, मध्य प्रदेश कांग्रेस में हर गतिविधि पर मेरी नजर है, हर व्यक्ति को उचित सम्मान देना मेरी गारंटी है। मध्य प्रदेश में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति की सीटों पर विशेष ध्यान देने की बात भी मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के द्वारा की गई।

हर वर्ग का रखें ख्याल : खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी बात रखते हुए कहा कि हर वर्ग का ख्याल रखना चाहिए क्योंकि सामान्य वर्ग भी सीटों पर चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बैठक के बाद सभी कांग्रेसी जोश में नजर आए और कमल नाथ ने भी दोहराया कि मध्य प्रदेश में पूरी एकजुटता के साथ कांग्रेस इस बार चुनाव में विजय हासिल करेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews