PM मोदी के 21 दिन लॉक डाउन का सिंधिया ने किया समर्थन, देखें वीडियो

PM मोदी के 21 दिन लॉक डाउन का सिंधिया ने किया समर्थन, देखें वीडियो

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 21 दिन के लिए लॉक डाउन घोषित किया है। पीएम के इस फैसले का ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया है। ट्वीटर और फेसबुक पर शेयर अपने वीडियो संदेश में सिंधिया ने कहा कि हैं सबको प्रधानमंत्री के इस फैसले का पालन करना चाहिए । इस महामारी को रोकने के लिए हम सबको घर में रहकर अनुशासन का पालन करना चाहिए।

इससे पहले सिंधिया ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें लोगो से उन्होंने कोरोना से बचने और सुरक्षित रहने का अनुरोध किया था । सिंधिया ने अपनी वीडियो मैसेज में कहा है कि कोरोना वायरस एक महामारी है। जिसे हम सबको पूरी गंभीरता से लेना होगा। सभी से अनुरोध है आप और आपके परिजन पूरी तरह से आवश्यक सावधानियां बरतें और लॉक डाउन में एक होकर सहयोग करें। बार बार हाथ धोये, सेनेटाइजर का प्रयोग करें, घर से बाहर नहीं निकले, लॉक डाउन का पालन करें। इससे वे भी सुरक्षित रहेंगे और अपनो एवं समाज को भी कोरोना से सुरक्षित रखने में सफल होंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews