मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट, ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस

sex-racket

अशोकनगर।हितेन्द्र बुधौलिया।

अशोकनगर पुलिस ने सेक्स रैकेट चला रही दो लड़कियों को त्रिदेव मंदिर के पास से एक मकान से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने जिस मकान में देह व्यापार चल रहा था उसके मालिक और उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार किया है ।पुलिसकर्मी ग्राहक बनकर इन लड़कियों के पास पहुंचे थे। इसके बाद छापामार कार्रवाई कर सैक्स रैकेट चलाने के आरोप में इन को गिरफ्तार किया है।

अशोकनगर पुलिस अधीक्षक रघुवंश भदौरिया ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि देहात थाना क्षेत्र के त्रिदेव मंदिर के पास आसाराम यादव के मकान में देह व्यापार चलाया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस के ही लोगों को ग्राहक बनाकर भेजा गया और उन्हें रुपए दिए गए जब यह तय हुआ कि दे व्यापार किया जा रहा है ।इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस ने इस सेक्स रैकेट पर छापा मार कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया है। देह व्यापार में संलिप्त दो युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही इन को शरण देने वाले मकान मालिक आसाराम यादव एवं उसकी पत्नी को भी पुलिस ने प्रकरण में आरोपी बनाया है। कोर्ट में पेश करने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पुलिस अधीक्षक रघुवंश भदौरिया ने इस मामले का खुलासा किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews