
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में आज सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) बुलाई गई है। बैठक में चार हाईवे पर टोल टैक्स लगाने, बैकलॉग पद भरने के लिए भर्ती अभियान एक साल बढ़ाने और न्यायिक सेवा के लिए को बॉन्ड भरने जैसे एक दर्जन प्रस्ताव रखें जाएंगे।इस बैठक में सभी मंत्री शामिल होंगे। उपचुनाव (MP By-election) की तारीखों से पहले यह बैठक अहम मानी जा रही है।
कैबिनेट बैठक में आएंगे ये प्रस्ताव
- प्रदेश के 4 राजमार्गों पर एक बार फिर टोल टैक्स (Toll Tax) लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग नए सिरे से एजेंसी तय करेगा।
- अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं नि:शक्तजनों के बैकलॉग पदों पर भर्ती के लिए चल रहे अभियान की अवधि 30 जून 2022 तक एक साल बढ़ाने पर प्रस्ताव पर चर्चा होगी। 30 जून 2021 को विशेष भर्ती अभियान की अवधि समाप्त हो चुकी है।
- न्यायिक सेवा के चयनित उम्मीदवारों से बॉन्ड भरवाने का प्रस्ताव को स्वीकृति मिल सकती है। इसके तहत न्यायिक सेवा में चयनित अभ्यर्थी को नियुक्ति के समय 3 साल अनिवार्य रूप से देने संबंधी 5 लाख रुपए का बॉन्ड (बंधपत्र) होगा। मध्य प्रदेश उच्च न्यायिक सेवा (भर्ती तथा सेवा की शर्तें) नियम 2017 में संशोधन ।
- मानसिक चिकित्सालय इंदौर का उन्नयन सेंटर फार एक्सीलेंस पर चर्चा। इससे मनोरोग विषय में एमडी की चार, क्लीनिकल साइकोलॉजी में 18 एमफिल, साइकियाट्रिक सोशल वर्क में 18 एमफिल और साइकैट्रिक नर्सिंग डिप्लोमा कोर्स की 40 अतिरिक्त सीट होगी प्रारंभ।
- महाराजा कालेज छतरपुर का सभी संसाधनों सहित महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (College) में संविलियन के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

