शिवराज ने कमलनाथ सरकार से की ये मांग, बोले- ‘दस्तावेज सोनिया जी को भेज रहा हूं’

शिवराज ने कमलनाथ सरकार से की ये मांग, बोले- ‘दस्तावेज सोनिया जी को भेज रहा हूं’

भोपाल।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की कमलनाथ सरकार से मांग की है कि मृतक दलित धनप्रसाद अहिरवार की बेटी पूजा अहिरवार को सरकारी नौकरी दी जाए और 25 लाख रुपए की परिवार को आर्थिक मदद की जाए। मैं कमलनाथ जी से पूछता हूं कि क्या धनप्रसाद अहिरवार के हत्यारों पर इसलिए हाथ नहीं डाला गया, क्योंकि वे एक समुदाय विशेष के लोग थे? आखिर क्यों आपकी सरकार तक इन गरीब दलितों की आवाज नहीं पहुंची?

दरअसल, मंगलवार को सागर पहुंचे शिवराज ने सभा को संबोधिक करते हुए कहा कि बेरहमी से स्व. धनप्रसाद अहिरवार की हत्या असामाजिक तत्वों ने की और सरकार ने इसकी अनदेखी की, यह बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है।स्वयं को दलितों के हितैषी कहने वाले कांग्रेसी वास्तव में दलितविरोधी हैं, जनता भी यह जान गई है। स्व. धनप्रसाद अहिरवार का परिवार अब मध्यप्रदेश का परिवार है। उनके न्याय की लड़ाई अब हम लड़ेंगे और दोषियों को कड़ी सज़ा दिलवाकर ही चैन लेंगे।

शिवराज ने आगे कहा कि दलितों के साथ हुए अन्याय के दस्तावेज को मैडम सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी को भेज रहा हूं। आप तीनों में जरा भी नैतिकता हो, तो सागर की धरती पर पूजा बेटी की तकलीफ़ को जानने और कमलनाथ जी से जवाब मांगने आओ। अन्याय की अति हो गई है, हम इसे सहन नहीं करेंगे।दलित दूल्हे को मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया,पानी मांगने पर पेशाब पिलाया, रेप का विरोध करने पर नाबालिग को जिंदा जला दिया; दलितों के साथ अन्याय की यह फेहरिस्त बहुत लंबी है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और हम मैडम सोनिया से इसका जवाब मांगते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews