
Shivraj Singh Chouhan made a promise to women of MP : पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ‘कई बार राजतिलक होते होते वनवास भी हो जाता है’। ये बात उन्होने बुधनी के शाहगंज में एक सभा को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान एक बार फिर सभा में उपस्थित महिलाएं भावुक होती दिखीं और शिवराज ने भी उनसे वादा किया कि वो भले ही पद पर नहीं हैं, लेकिन वो हमेशा उनके भैया और मामा रहेंगे।
शिवराज ने बहनों बेटियों से किया वादा
‘हमें छोड़कर कहीं नहीं जाना भैया’…जब शिवराज सिंह चौहान मंच से बोल रहे थे तो बीच सभा से ये पुकार उठी। महिलाओं की इस आवाज़ पर उन्होने जवाब दिया ‘कहीं नहीं जाऊंगा..जिऊंगा यहां और मरूंगा यहां, चिंता मत करना।’ पूर्व सीएम ने कहा कि क्या कभी छोटे छोटे बच्चे सभा के लिए आते हैं..लेकिन यहां ये अपने मामा के लिए आए हैं। बहनों की योजनाएं भी जारी रहेंगी और भांजे भांजियों के कल्याण में भी कोई कसर नहीं रहेगी।
‘राजतिलक होते होते हो जाता है वनवास’
इस दौरान उन्होने कहा कि कई बार राजतिलक होते होते वनवास भी हो जाता है, लेकिन वो किसी न किसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए होता है। इस मौके पर उन्होने कहा कि प्रदेश में सरकार को बीजेपी की ही है इसलिए कोई भी योजना बंद नहीं होगी। उन्होने कहा कि लाड़ली बहना के लिए जो कहा है वो करेंगे। बीजेपी की सरकार हर काम करेगी। किसानों को दिए वचन भी पूरे होंगे। लाड़ली बहना के साथ लाड़ली बहना आवास योजनाएं, प्रत्येक परिवार एक रोजगार जैसे हर काम को नई सरकार आगे बढ़ाएगी।
[dgv_vimeo_video id=”899422626″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

