घट सकती है पेट्रोल-डीजल की कीमत! MP में पेट्रोल पर इतनी लगती है VAT, जाने प्रदेश के सभी शहरों का हाल                                                

mp government

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। फिलहाल पूरे देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत (petrol and diesel price) को लेकर जंग छिड़ी हुई है। बुधवार को पीएम मोदी ने राज्यों से ईंधन के ऊपर लगने वाले VAT को कम करने की बात कही। दरअसल, यह खबर जनता के लिए किस राहत से कम नहीं है। मध्यप्रदेश समेत देश में कई ऐसे राज्य हैं जहां अब भी पेट्रोल और डीजल की कीमत 100 रुपए से ज्यादा है। प्रदेश में आज पेट्रोल की कीमत 119.21 रुपए प्रति लीटर है, तो वहीं डीजल की कीमत 102.16 रुपए प्रति लीटर है । बात मध्यप्रदेश में ईंधन पर लगाए जाने वाले टैक्स की करें तो मध्यप्रदेश में पेट्रोल पर 50.6 रुपए प्रति लीटर का टैक्स लगाया जाता है। जो सबसे अधिक VAT लगाने वाले राज्यों की लिस्ट में 6ठें नंबर पर है। पीएम मोदी की अपील के बद्द आशा है की ईंधन के दामों में कुछ बदलाव हो और जनता को थोड़ी राहत मिले।

यह भी पढ़े…  भोपाल से पुणे की Air India की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, उड़ान से पहले पता चलने पर टला हादसा

आज ईंधन के MP में स्थिर रहें। अगर मालवा, बड़वानी,बेतुल, बुरहानपुर,छत्तरपुर,दमोह,धार, डीन्डोरी, गुना, होशंगाबाद, कटनी, खांडवा, मंडला, मंदसौर, नीमच,पन्ना, राजगढ़, सतना, सीओनी, शिवपुरी, सीधी में पेट्रोल की कीमत 119 रुपए प्रति लीटर के आस पास देखी गई । अलीराजपुर, अनुपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, शहडोल, श्योपुर और उमरिया में पेट्रोल की कीमत 120 रुपए प्रति लीटर के आस-पास रही। अशोकनगर, भिण्ड, भोपाल, दातिया, देवास, ग्वालियर,हरदा, इंदौर, जबलपुर, झाबुआ, खरगोन, मुरैना, नरसिंघपुर, रायसेन, सीहोर, शाजापुर, सिंगरौली, उज्जैन और विदिशा में आज पेट्रोल 118 रुपए प्रति लीटर के आस-पास के भाव में बिका। रतलाम और सागर में आज पेट्रोल की कीमत 117 रुपए प्रति लीटर के आस-पास देखी गई, जो सबसे सस्ता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews