LockDown 4.0 के लगते ही Red Zone में शामिल हुआ MP का ये जिला

LockDown 4.0 के लगते ही Red Zone में शामिल हुआ MP का ये जिला

भोपाल/नीमच।
लॉक डाउन 4.0 (lock down 4.0) की गाइडलाइन (guideline) जारी होते ही एमपी (madhypradesh) का नीमच (neemuch) जिला अब रेड जोन(red zone) में पहुंच गया है। कोरोना वायरस(corona virus) के लगातार बढते मरीजों के चलते इस जिले को रेड जोन में शामिल किया गया है। यहां अब सिर्फ दूध, सब्जी की सप्लाई होगी।वही किराना दुकानें सिर्फ 12 बजे तक ही खुलेंगी, जिला प्रशासन ने इसकी मुदानी करवाई है।

दरअसल,लॉक डाउन 2.0 तक ग्रीन जोन में रहने वाले नीमच जिला लॉक डाउन 3.0 में पहुंचते ही कोरोना वायरस की चपेट में आ गया।पहली बार यहां छह मई को एक साथ चार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले।इसके बाद कलेक्टर ने यहां कर्फ्यू लगा दिया।सख्ती से सोशल डिस्टेसिंग और नियमों का पालन करवाया गया लेकिन बावजूद इसके कोरोना ने ऐसी रफ्तार पकड़ी की आज आंकड़ा 50 के पार यहां मरीज पहुंच गई है। ऐसे में इस जिले को रेड जोन में शामिल किया गया है। यहां अब सिर्फ दूध, सब्जी की सप्लाई होगी।वही किराना दुकानें सिर्फ 12 बजे तक ही खुलेंगी, जिला प्रशासन ने इसकी मुदानी करवाई है।

बता दे कि प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पांच हजार के पार हो चूका है| राज्य में सोमवार को 259 नए मामले सामने आये हैं। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मध्यप्रदेश द्वारा कोरोनावायरस मीडिया बुलिटिन (Corona Bulletin) के मुताबिक राज्य में अब तक 5236 कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 2435 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं, वहीं 252 लोगों की अब तक कोरोना से जान है चुकी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews