जिन्हें कहा जा रहा भू माफिया… वे हैं करोड़ों की शाही संपत्ति के मालिक

Congress-MLA-who-believed-in-Scindia's-explanation-will-return-to-Bhopal-all-from-delhi-

ग्वालियर।अतुल सक्सेना। सिंधिया रियासत मुखिया ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भले ही राजशाही नहीं देखी हो लेकिन जनता और उनके समर्थकों के लिए वे महाराज ही हैं। ये भी अजीब इत्तेफाक ही है कि करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक सिंधिया जब कांग्रेस में थे तब प्रभात झा सहित भाजपा के कई नेता उन्हें भू माफिया कहते रहे और अब जब सिंधिया भाजपा में आ गए तो कांग्रेस उन्हें भू माफिया कहने लगी। जबकि सच्चाई ये है कि सिंधिया 370 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

देश की बड़ी रियासतों में से एक रही सिंधिया रियासत के वर्तमान वारिस ज्योतिरादित्य सिंधिया हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएट हैं इसके अलावा स्टैनफोर्ड स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए हैं। प्रारंभिक शिक्षा कैम्पियन स्कूल मुंबई और दून स्कूल देहरादून में की फिर आगे की पढाई के लिए अमेरिका चले गए। यहाँ अमेरिकन इंवेस्टमेंट फर्म मैरी लिंच के साथ काम किया, मॉर्गन स्टेनले के न्यूयार्क, हाँगकांग और मुंबई ऑफिस में भी रहे। 2001 में पिता माधव राव सिंधिया के निधन के बाद राजनीति में आये और कांग्रेस जॉइन की। 2002 में पिता वाली गुना लोकसभा सीट से पहली बार सांसद चुने गए।

370 करोड़ रुपये की संपत्ति के वारिस हैं सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास करोड़ों की शाही संपत्ति है। सिंधिया 35.32 करोड़ रुपये की निजी संपत्ति के साथ 337 करोड़ रुपये की शाही पैतृक संपत्ति के मालिक हैं इसमें 11.71 करोड़ की ज्वैलरी सहित 40 करोड़ 86 लाख की चल संपत्ति और 297 करोड़ की अचल संपत्ति है। सिंधिया के पास 10 लाख रुपये के शेयर हैं।

वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर और ट्रेंड कार रेसर भी हैं सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया को 1960 मॉडल की बीएमडब्ल्यू बहुत पसंद हैं वे कार रेसिंग का कोर्स कर चुके हैं यानि ट्रेंड कार रेसर हैं। सिंधिया वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर भी हैं उन्हें क्रिकेट के साथ साथ बिलियर्ड और पोलो पसंद है । सिंधिया इन तीनों खेलों के अच्छे खिलाडी भी हैं। महापुरुषों और सफल व्यक्तियों की ऑटोबायोग्राफी पढ़ने के साथ सिंधिया को फाइनेंस संबंधी किताबें पढ़ना पसंद है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews