Transfer News: पुलिस विभाग में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, एसपी, ASP समेत 10 अफसर इधर से उधर, आदेश जारी, देखें लिस्ट 

दस पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। नए पद पर नियुक्ति मिली है। आदेश जारी हो चुका है। एसपी, एएसपी समेत कई पदों के प्रभाव में बदलाव हुआ है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
transfer 2026

transfer

मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में जुलाई की पहली तारीख को बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार ने एक साथ 10 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। गृह विभाग ने आदेश की जारी कर दिया है। पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सहायक पुलिस महानिरीक्षक समय कई पदों के प्रभार में बदलाव देखने को मिला है।

सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जॉन-4 नगरीय पुलिस इंदौर पद पर कार्यरत आनंद यादव को पुलिस अधीक्षक विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त उज्जैन के पद पर भेजा गया है। उप सेनानी, 6वीं वाहिनी, विसबल जबलपुर पद पर कार्यरत अंजुलता पटले को पुलिस अधीक्षक विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त जबलपुर पद पर तैनात किया गया है।

इन एसपी और एएसपी का प्रभार बदला (Police Transfer News)

अनिल विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त उज्जैन को स्थानांतरित करके पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर के पद पर भेजा गया है। संजय साहू, पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त जबलपुर को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल के पद पर तैनात किया गया है। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला जबलपुर पद पर तैनात अमर शर्मा को पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ उज्जैन पद पर नियुक्ति मिली है। यासमीन जहरा जमाल को सहायक पुलिस निरीक्षक पुलिस मुख्यालय पद पर भेजा गया है। निरंजन शर्मा को एसपी, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त ग्वालियर पद पर नियुक्ति मिली है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

सहायक पुलिस महानिरीक्षक, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ भोपाल पद पर तैनात सुनील पाटीदार को पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त रीवा पद पर नियुक्ति मिली है। सहायक पुलिस महानिरीक्षक, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ मुख्यालय भोपाल पद पर तैनात पल्लवी त्रिवेदी को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल पद पर भेजा गया है।

पुलिस अफसरों के तबादले की लिस्ट देखें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews