Transfer News: राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ हुए प्रभारी तहसीलदार समेत 219 अधिकारियों के तबादले, यहाँ देखें लिस्ट

मध्यप्रदेश राजस्व विभाग में एक साथ 200 से अधिक अधिकारियों के प्रभार में बदलाव हुआ है। शासन से आदेश जारी कर दिया है। कुल 58 प्रभारी तहसीलदारों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
Transfer

मध्यप्रदेश में तबादले का सिलसिला जारी है। वित्त विभाग और स्वास्थ्य विभाग के बाद अब राजस्व विभाग में हलचल देखने को मिली है। मोहन यादव की सरकार ने एक साथ 219 अधिकारियों का स्थानंतरण कर दिया है। इसमें 58 प्रभारी तहसीलदार और 1 तहसील शामिल हैं। इसके अलावा 160 नायब तहसीलदार/प्रभारी नायब तहसीलदार को भी नया कार्यभार सौंपा गया है।

ट्रांसफर और पोस्टिंग को लेकर 10 जून को राजस्व विभाग ने आदेश जारी किया है। सभी को तत्काल प्रभाव ने नया पदभार संभालने का निर्देश भी दिया गया है। यह पदस्थापना अस्थायी रूप से अगले आदेश जारी प्रभावी रहेगी। धर्मेंद्र कुमार चौकसे को छिंदवाड़ा से स्थानांतरित करके इंदौर तहसीलदार पद पर नियुक्त किया गया है।

इन प्रभारी तहसीलदारों को मिली नई जिम्मेदारी 

तहसीलदार अरविंद शर्मा को छतरपुर से भिंड में पदस्थित किया गया है। मोहित जैन की नियुक्ति सागर प्रभारी तहसीलदार के पद पर की गई है। गजेंद्र सिंह लोधी को सीहोर का प्रभारी तहसीलदार बनाया गया है। सौरभ शर्मा को भोपाल ,रूपेश्वरी कुंजम को जबलपुर, रुचि अग्रवाल को ग्वालियर, निर्भय सिंह पटेल को रतलाम, लक्ष्मी प्रसाद अहिरवार को छतरपुर, मिनाक्षी जयसवाल को सीधी, विनीत गोयल को राजगढ़, संदीप तिवारी को सागर, सुनील सिंह भदोरिया को दतिया, प्रेमलता पाल को विदिशा, गोविंद सिंह ठाकुर को इंदौर, अरविंद शर्मा को भिंड, अजेंद्रनाथ प्रजापति को नीमच और हर्ष विक्रम सिंह को भोपाल के प्रभारी तहसीलदार पद पर नियुक्त किया गया है। प्रभारी तहसीलदारों के स्थानंतरण की लिस्ट नीचे दी गई है-

इन नायब तहसीलदार का हुआ तबादला 

हंस कुमार ओनकार को नर्मदा प्रभारी नेवब तहसीलदार के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं शिवदयाल शर्मा को माफी अधिकारी ग्वालियर के पद पर भेजा गया है। राम लोचन तिवारी को सीहोर, कमल किशोर शर्मा को मुरैना, राजेंद्र प्रसाद त्यागी को भोपाल, मोहम्मद इदरीश खान को भोपाल, कुलदीप सिंह को इंदौर, रतिराम अहिरवार को विदिशा, महेश कुमार सोलंकी को जबलपुर, तीरथ, अनिल सिंह को मैहर, श्यामलाल मोगरे को शहडोल, गजराज सिंह सोलंकी को अलीराजपुर, भगवान दास रविदास को सिवनी, मुन्नालाल गोड़ को ग्वालियर  राजेश जमरा को झाबुआ के प्रभारी नायब तहसीलदार पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आशुतोष मिश्रा को डिंडोरी का नया तहसीलदार बनाया गया है। कविता कड़ेला को विदिशा, भारतेंदु यादव को अशोकनगर, विकास सिंह भदोरिया को ग्वालियर, शिफाली अग्रवाल को सिवनी, कुलदीप सिंह को इंदौर, अजय कुमार मिश्रा को रीवा, पीयूष दीक्षित को छतरपुर, शिवांगी खरे को इंदौर  ऋषि गौतम को कटनी और निधि राजपूत धाकड़ को इंदौर में नायब तहसीलदार के पद पर भेजा गया है। प्रभारी नायब तहसीलदार और नायब तहसीलदार तबादले की लिस्ट नीचे देखें-

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews