शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान दो घायल

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान दो घायल

मुरैना//संजय दीक्षित. मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बघपुरा में दशरथ सिंह तोमर के परिवार में कुलदीप सिंह तोमर का लगुन फलदान आया हुआ था। यहां गांव के लोग भी शामिल हुये थे। लगुन फलदान लेकर उत्तर प्रदेश मैनपुरी के परोखा गांव से सुरेन्द्र सिंह चौहान का पुत्र ललित चौहान आया था, उसके साथ पंडि़त सुशील भी था।

क्या थी घटना

लगुन फलदान समारोह में पाडांल के बाहर हर्ष फायर हो रहे थे। दूल्हे के पास बैठे कुलदीप के पीछे राजवीर सिंह तोमर ने अपनी पिस्टल से आसमान की ओर फायर किया। दूसरी बार फायर करने पर गोली कमर में लग गई। गोली मंत्र पढ़ रहे पंडि़त सुशील तथा दुल्हन के भाई ललित चौहान को लग गयी। जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में दोनों को मुरैना जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां उपचार के बाद उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया।

बताते चलें कि मुरैना में एक माह के दौरान हर्ष फायर की यह तीसरी घटना है। इन घटनाओं में एक व्यक्ति की मृत्यु भी हो चुकी है।

शस्त्र लाइसेंस निलंबित करने के निर्देश

हर्ष फायर की घटनाओं से हो रहे नुकसान को देखते हुए जिला दण्डाधिकारी मुरैना द्वारा गांव बघपुरा के सभी शस्त्र लाइसेंस निलंबित करने के निर्देश दिये हैं। वहीं पुलिस आरोपी राजवीर को पकडऩे के लिये दविश दे रही है।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews