दमोह पहुंचे प्रहलाद पटेल, सिंधिया को दी शुभकामनाएं

दमोह पहुंचे प्रहलाद पटेल, सिंधिया को दी शुभकामनाएं

गणेश अग्रवाल//दमोह। मोदी सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल होली मिलन समारोह में शामिल होने के लिए अपने संसदीय क्षेत्र दमोह पहुंचे. जहां पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को जहां होली की शुभकामनाएं दी. वही ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने पर उनका स्वागत भी किया.

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल होली मिलन समारोह में शामिल हुए. जहां कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया तो वही मध्यप्रदेश में बदले राजनीतिक घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने पर शुभकामनाएं दी. केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में आए तो सभी मिलकर प्रदेश का सर्वांगीण विकास करेंगे. केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनेगी और विकास के नए आयाम गढ़े जाएंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews