MP Board : कक्षा 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए अपडेट, इस बार नवंबर में होगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, फरवरी में मेन एग्जाम, जानें डिटेल्स

माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाएं फरवरी में होंगी जिसके चलते शिक्षा विभाग ने अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं को नवंबर में कराने का निर्णय लिया है।
MP Board

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के कक्षा 10वीं व 12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। इस बार 10 वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी मार्च में होंगी, ऐसे में स्कूल शिक्षा विभाग ने 10वीं से 12वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की भी तारीखों में बदलाव कर दिया है।इस बार छमाही परीक्षाएं दिसंबर की बजाय नवंबर में आयोजित की जाएंगी।  यही कारण है कि विभाग ने सभी स्कूलों को करीब 50 से 60 फीसदी पाठ्यक्रम अक्टूबर तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकी छात्र बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी अच्छी तरह से कर सकें।

इसलिए समय से पहले होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

दरअसल, आमतौर पर बोर्ड परीक्षाएं मार्च में आयोजित की जाती है और छमाही परीक्षाएं दिसंबर में होती है, लेकिन नई शिक्षा नीति के तहत बोर्ड की दो परीक्षाएं कराने का प्रावधान है। इसमें माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) ने एक मुख्य परीक्षा फरवरी में कराने के लिए समय-सारिणी जारी कर दी है। दूसरी परीक्षा जून में आयोजित किए जाने की संभावना है ।इसी कारण विभाग ने अपनी छमाही परीक्षा का कार्यक्रम परिवर्तित किया है।इधर, छमाही परीक्षा बोर्ड व वार्षिक की तर्ज पर आयोजित होंगी। इसके लिए राज्य स्तर पर प्रश्नपत्र तैयार किए जाएंगे।जिन विद्यार्थियों को कम अंक आएंगे उनके लिए अतिरिक्त कक्षाएं भी लगेंगी।

MP BOARD :फरवरी मार्च में मुख्य बोर्ड परीक्षाएं

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक चलेगी।कक्षा 12वीं की परीक्षा 7 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक चलेगी। दोनों कक्षाओं की शुरुआत हिंदी विषय से होगी।
एग्जाम सुबह 9:00 बजे से 12:00 तक चलेगा। सभी उम्मीदवारों को सुबह 8:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा। 15 मिनट पहले एग्जाम हॉल में एंट्री बंद कर दी जाएगी।
एग्जाम शुरू होने के 10 मिनट पहले स्टूडेंट्स को उत्तर पुस्तिका दी जाएगी। 5 मिनट पहले प्रश्न पत्र दिए जाएंगे।प्रैक्टिकल परीक्षा 10 फरवरी से लेकर 10 मार्च तक चलेगी।

MP Board 10th class Time Table 2026

  • 11 फरवरी- हिंदी
  • 13 फरवरी- उर्दू
  • 14 फरवरी- नेशनल स्किल क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क के सभी विषय और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • 17 फरवरी- इंग्लिश
  • 19 फरवरी- संस्कृत
  • 20 फरवरी- मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, चित्रकला, गायन वादन, तबला पखावज और कंप्यूटर
  • 24 फरवरी- गणित
  • 27 फरवरी- विज्ञान
  • 2 मार्च- सामाजिक विज्ञान

MP Board 12th class Time Table 2026

  • 7 फरवरी-हिंदी
  • 9 फरवरी- उर्दू और मराठी
  • 10 फरवरी- इंग्लिश
  • 13 फरवरी- भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हसबेंडरी मिल्क ट्रेड एंड पोल्ट्री फार्मिंग एंड फिशरीज
  • 14 फरवरी- बायोटेक्नोलॉजी, गायन वादन, तबला पखावज
  • 16 फरवरी- संस्कृत
  • 17 फरवरी- ड्राइंग एंड डिजाइन
  • 18 फरवरी- रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, अलिफ साइंस एंड मैथमेटिक्स यूजफुल फॉर एग्रीकल्चर, ड्राइंग एंड पेंटिंग, गृह प्रबंधन पोषण एवं वस्त्र विज्ञान
  • 19 फरवरी- मनोविज्ञान
  • 20 फरवरी- एनएसक्यूएफ और शारीरिक शिक्षा
  • 21 फरवरी- कृषि, होम साइंस, अकाउंटेंसी
  • 23 फरवरी- बायोलॉजी
  • 25 फरवरी- गणित
  • 26 फरवरी- राजनीति शास्त्र
  • 27 फरवरी- इनफॉर्मेटिव प्रैक्टिस
  • 2 मार्च- समाजशास्त्र
  • 3 मार्च- भूगोल, क्रॉप प्रोडक्शन एंड हॉर्टिकल्चर, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews