
शिवपुरी, मोनू प्रधान। कहते हैं प्यार जो न कराए कम है। इसी का उदाहरण देखने को मिला शिवपुरी के पिछोर नगर में, जहां प्रेमिका ने प्रेमी की चप्पलों से पिटाई कर दी। खास बात ये कि आपस में हुई बहस के दौरान प्रेमी ने ही कहा कि ‘मार लो मुझे।’ ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक! समोसे-जलेबी मिलने के बाद उतरा नीचे, Video Viral
वीडियो किसी सार्वजनिक स्थान का है जहां दोनों एक बेंच पर बैठे हुए हैं। इस दौरान लड़की पूछती है “पूरे लोगों को बताओ, बन रहा है कि नहीं” इसपर लड़का कहता है “बन रहा है।” ये वीडियो बनाने को लेकर बात हो रही है। फिर लड़की कहती है मेरा भी फोटो ले लो पूरी तरह से और दुपट्टे से अपना चेहरा खोल देती है। इसके बाद वो चप्पल से लड़के की पिटाई करने लगती है और कहती है “पूरी जिंदगी तबाह करके रख दी।” इस पूरे वाकये के दौरान लड़का खुद सिर झुकाकर कहता है मार लो मुझे, और पिटाई का बिलकुल प्रतिरोध नहीं करता। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”581259019″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

