डायबिटीज के मरीजों के लिए 4 सुझाव, अभी जानें और सुधारें अपनी सेहत

Health: डायबिटीज के मरीजों के लिए अपनी सेहत को बेहतर बनाने के लिए कुछ आसान सुझाव अपनाना बेहद जरूरी है।
Health

Health: डायबिटीज एक ऐसी गंभीर बीमारी है जो तेजी से युवाओं और बच्चों को भी प्रभावित कर रही है जबकि पहले के जमाने में यह बीमारी ज्यादातर बुजुर्गों में देखने को मिलती थी। जानकारी की कमी होने के कारण कई लोग इस बीमारी को सही तरीके से मैनेज नहीं कर पाते हैं जिससे उनकी सेहत पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

डायबिटीज के मरीजों को कुछ जरूरी जानकारियां जरूर ज्ञात होनी चाहिए। जिससे उनकी सेहत बेहतर बन सके और वह बीमारी को नियंत्रित करने में सफल हो सके। सही जानकारी और समय पर इलाज से डायबिटीज को प्रभावित तरीके से रोका जा सकता है जिससे जीवनशैली में सुधार और बेहतर स्वास्थ्य संभव हो सके।

डायबिटीज के मरीजों को जरूर पता होनी चाहिए ये 4 बातें

1. अगर आप डायबिटीज की समस्या से गुजर रहे हैं, तो इसका इलाज पूरी तरह नहीं किया जा सकता है। लेकिन इसे सही खान-पान और जीवनशैली अपना कर कंट्रोल किया जा सकता है। नियमित रूप से अपने आहार में संतुलन बनाए, प्रतिदिन शारीरिक गतिविधियां करें, हर महीने डॉक्टर की सलाह लें और उनके द्वारा बताई गई दवाइयों का ही सेवन करें।

2. डायबिटीज के मरीजों को नियमित रूप से अपने ब्लड शुगर की निगरानी रखनी चाहिए। ऐसा करने से इस बात को समझने में मदद मिलेगी कि कौन से खाघ पदार्थ उनके ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित करते हैं। इसके लिए ग्लूकोस मीटर का उपयोग करके अपने शुगर लेवल की जांच करें और उसके परिणामों का रिकॉर्ड रखें।

3. डायबिटीज के मरीजों को फलों का रस पीने के बजाय साबुत फल खाना चाहिए। इसका यह कारण है कि फलों के जूस में फाइबर खत्म हो जाता है, जबकि फाइबर का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा पैक्ड जूस का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। अक्सर पैक्ड जूस में ऐडेड शुगर होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकती है।

4. डायबिटीज के मरीजों को केवल लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल ही खाने चाहिए, क्योंकि यह फल रक्त शर्करा को नहीं बढ़ाते हैं। इसके अलावा हाइड्रेशन भी बहुत जरूरी है। इसलिए पानी और अन्य हाइड्रेटिंग ड्रिंक का सेवन करना चाहिए। सही फल और उचित मात्रा में तरल पदार्थ लेने से न केवल रक्त शर्करा का स्तर नियंत्रित रहता है बल्कि शरीर की सेहत भी बेहतर होती है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews