Lady Finger Water Benefits: भिंडी का पानी हेल्थ के लिए होता है सेहतमंद, आज ही डाइट में करें शामिल

आजकल भिंडी के पानी का भी डाइट ट्रेंड चलन में है। जिसे रात में काट कर पानी में भिगो दिया जाता है और सुबह उठकर पिया जाता है। आप इसे अपनी डेली डाइट का भी हिस्सा बना सकते हैं।
Lady Finger Water Benefits: भिंडी का पानी हेल्थ के लिए होता है सेहतमंद, आज ही डाइट में करें शामिल

Lady Finger Water Benefits : इन दिनों गर्मी अपने चरम पर है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 महीने बहुत ही ज्यादा गर्मी पड़ने वाली है। इस दौरान हीट वेव भी चलेगी, जिससे लोगों को लू लगने की संभावना है। ऐसे में डॉक्टर द्वारा लोगों को गर्मी से बचाव की सलाह दी जाती है। वहीं, इस मौसम में बहुत से ऐसे फल और सब्जियां पाई जाती है जोकि शरीर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। आजकल भिंडी के पानी का भी डाइट ट्रेंड चलन में है। जिसे रात में काट कर पानी में भिगो दिया जाता है और सुबह उठकर पिया जाता है। आप इसे अपनी डेली डाइट का भी हिस्सा बना सकते हैं। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको भिंडी का पानी पीने के फायदे बताते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से…

भिंडी के पानी के 6 फायदे

  • भिंडी का पानी पीने से शरीर को कई पोषक तत्व मिलते हैं। यदि आप पोषक तत्वों को सही मात्रा में प्राप्त करना चाहते हैं, तो भिंडी के पानी को पीएं।
  • भिंडी में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन को सुधारता है और पेट से संबंधित समस्याओं को दूर करता है। आप इसे आज ही अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं।
  • बता दें कि भिंडी में विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है, जो आंतरिक रक्त प्रवाह को सुधारता है। साथ ही इम्यूनिटि सिस्टम को मजबूत करता है और त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है।
  • भिंडी में फोलिक एसिड पाया जाता है जोकि कि गर्भावस्था के दौरान शिशु के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए महिलाओं को अवश्य इसका पानी पीना चाहिए।
  • भिंडी में पाई जाने वाली एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं जैसे विटामिन सी, बीटा-कैरोटीन, फोलेट और अन्य विटामिन और मिनरल्स, जो सूजन को कम करने और फ्री रेडिकल्स के हानिकारक प्रभावों से लड़ने में मदद कर सकते हैं। साथ ही शरीर को कैंसर, डायबिटीज और हृदय रोग जैसी बीमारियों के खिलाफ लड़ने की ताकत देता है।
  • भिंडी के पानी में कम कैलोरी और अधिक फाइबर होता है, जिस कारण यह वजन कंट्रोल करने में मददगार माना जाता है। बता दें कि फाइबर खाना पचाता है, जिससे भूख कम लगती है। इस प्रकार आपके वजन को कम किया जा सकता है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews