काम को लेकर तनाव में रहते हैं हमेशा, इन लक्षणों से करें पता, अपनाएं ये Mental Health Tips

आजकल लोग अपने काम को लेकर इस कदर बिजी रहते हैं कि उन्हें सेल्फ केयर करने का बिल्कुल भी मौका नहीं मिल पाता। आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स बताते हैं, जिन्हें अपनाकर आप भी स्ट्रेस फ्री हो सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से यहां...
काम को लेकर तनाव में रहते हैं हमेशा, इन लक्षणों से करें पता, अपनाएं ये Mental Health Tips

Mental Health Tips : हर किसी के जीवन में हमेशा उतार-चढ़ाव लगा ही रहता है। जिस कारण वह मानसिक रूप से बीमार हो जाते हैं। कई बार इस चीज से उभरने में लोग कामयाब होते हैं, तो कई बार मेंटल हेल्थ जैसी गंभीर समस्याओं के शिकार होते चले जाते हैं। शुरुआती दिनों में ध्यान न देने पर इसका बड़ा नुकसान हो सकता है। बहुत सारी स्थितियों में तो यह जानलेवा भी साबित होता है। आजकल लोग अपने काम को लेकर इस कदर बिजी रहते हैं कि उन्हें सेल्फ केयर करने का बिल्कुल भी मौका नहीं मिल पाता। इसलिए वह अक्सर ही तनाव में रहते हैं जोकि बेहद आम बात है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स बताते हैं, जिन्हें अपनाकर आप भी स्ट्रेस फ्री हो सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से यहां…

लक्षण

  • कई बार काम के प्रेशर को लेकर हाथ पसीने से तरबतर हो जाते हैं, तो कई बार घबराहट होने लगती है।
  • दिमाग में तरह-तरह की बातें आने लगती है। यह सारे संकेत स्ट्रेस के लक्षण होते हैं, जिसके बारे में आपको पता नहीं होता।

हार्ट अटैक का खतरा

मेडिकल रिपोर्ट्स की मानें तो तनाव शरीर के अंदरूनी हिस्से को बुरी तरह प्रभावित करती है क्योंकि लंबे समय तक चिंतित रहना सर दर्द से लेकर हार्ट को भी नुकसान पहुंच सकता है, जिससे आपको हर्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है। लावल यूनिवर्सिटी की ओर से एक स्टडी के मुताबिक वर्कप्लेस में ज्यादा तनाव लेने पर एट्रियल फिब्रिलेशन का खतरा बढ़ता है, जिससे 97% हार्ड डैमेज होने का खतरा रहता है। इससे आगे चलकर आपको बहुत हानि पहुंच सकती है।

बचाव

  • इससे बचने के लिए आपको हमेशा मेडिटेशन करना चाहिए। इसके अलावा, जो चीज आपको पसंद हो वह करें।
  • वर्कप्लेस से लौट के बाद सारे स्ट्रेस को वहीं पर छोड़ कर आए। फैमिली के साथ अधिक से अधिक समय बिताएं।
  • कोशिश करें कि मोबाइल पर अपना समय कम व्यतीत करें, इससे दिमाग आपके साथ-साथ होता पर भी गहरा असर देखने को मिलता है।
  • बाहर दोस्तों के साथ घूमने फिरने जाएं। खाली टाइम में गार्डनिंग कर सकते हैं, इससे माइंड डिस्ट्रक्ट होगा।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews