आंवला एक फायदे अनेक, सर्दियों में रोजाना 1 आंवला खाने से त्वचा से लेकर पाचन तक की समस्या होती है दूर

आंवला एक फायदे अनेक, सर्दियों में रोजाना 1 आंवला खाने से त्वचा से लेकर पाचन तक की समस्या होती है दूर

Amla Benefits: हेल्दी रहने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। जैसे-जैसे मौसम में बदलाव होता है वैसे-वैसे लोग अपनी डाइट में भी बदलाव कर लेते हैं, ऐसा करना जरूरी भी है क्योंकि हर मौसम में अलग प्रकार की बीमारियां होती है इसलिए बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए मौसम के हिसाब से अपनी डाइट करना जरूरी होता है।

अब सर्दियों का मौसम आ रहा है। इस मौसम में आंवला खाने के बहुत फायदे बताए गए हैं। आंवला एक खट्टा फल है जिसे विंटर का सुपर फूड भी कहा जाता है। आंवला विटामिन सी का अच्छा स्रोत है और यह एंटीऑक्सीडेंट से भरा होता है। सर्दियों के मौसम में आंवला खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है साथ ही बाल और त्वचा की समस्याएं भी दूर हो जाती है। आज हम आपको इस लेख के द्वारा सर्दियों में आंवला खाने से होने वाले फायदे के बारे में बताएंगे, तो चलिए जानते हैं।

पाचन दुरुस्त करें

आंवला पाचन को सुधारने में मदद करता है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है जो आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करती है। आंवले के सेवन से गैस, कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है और शरीर को बीमारियों से लड़ने के लिए शक्ति प्रदान करता है। सर्दियों के मौसम में होने वाली बीमारी जैसे सर्दी, खांसी, जुकाम और वायरल फीवर से छुटकारा पाने के लिए रोजाना एक आंवले का सेवन जरूर करना चाहिए।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में त्वचा काफी रूखी और बेजान हो जाती है। सर्दियों में हो रही ड्राइनेस से बचने के लिए आंवले का सेवन करना चाहिए। आंवले में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होता है और यह कोलेजन को बढ़ाता है। जिससे त्वचा में नमी बनी रहती है और रूखापन दूर हो जाता है। आंवला बालों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। बाल झड़ना, रूसी, स्कैल्प में खुजली जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए आंवले का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। बालों के लिए आमतौर पर आंवले का जूस पिया जाता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews