लाइफस्टाइल को प्रभावित करती है एंग्जाइटी, इससे बचने के लिए अपनाएं ये Mental Health Tips

आज के आर्टिकल में हम आपको मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के कुछ आसान से ट्रिक बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप भी अपनी मानसिक सेहत को तंदुरुस्त बना सकते हैं।
social anxiety

Mental Health Tips : पारिवारिक जिम्मेदारी, ऑफिस का काम करते-करते इंसान इस कद्र थक जाता है कि वह दिमागी तौर पर धीरे-धीरे बीमार होने लगता है। ऐसे में उन्हें खालीपन और अकेलापन का भी सामना करना पड़ता है, जिस कारण वह अक्सर डिप्रेशन, एंग्जाइटी या फिर स्ट्रेस जैसी मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम्स के शिकार होते चले जाते हैं। जिनका समय पर इलाज नहीं हो पाया, तो यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के कुछ आसान से ट्रिक बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप भी अपनी मानसिक सेहत को तंदुरुस्त बना सकते हैं। हालांकि, इसकी मुख्य वजह बदलती हुई लाइफस्टाइल लोगों में सोशल कनेक्टिविटी कम होना, दिनभर काम में उलझे रहना, खुद के लिए वक्त ना निकल पाना, आदि सहित अन्य कई कारक शामिल है। आइए जानते हैं विस्तार से…

Anxiety Stress Depression Coronavirus Headache

अपनाएं ये टिप्स

  • अगर आप अल्कोहल का सेवन करते हैं, तो इसे आपको अवॉइड करना होगा क्योंकि यह फिजिकल हेल्थ के साथ-साथ मेंटल हेल्थ को भी प्रभावित करता है। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक यह ब्रेन में ब्रेन में सेरोटिनिन और न्यूरोट्रांसमीटर्स के लेवल को बदलता है, जिससे एंग्जाइटी की समस्या होती है।
  • अगर आपको डिहाइड्रेशन की समस्या है या फिर आपको छोटी-छोटी बातों पर घबराहट होने लगती है या फिर एंग्जाइटी अटैक्स पड़ते हैं, तो आपको पानी पीने की जरूरत है शारीरिक तौर पर हेल्दी रहने और मेंटली फिट रहने के लिए आपको दिन भर में भरपूर पानी पीना चाहिए।
  • मेंटली फिट रहने के लिए व्यायाम करना बहुत जरूरी है। अगर आप समय निकालकर हरी भरी घास पर वॉक करते हैं, तो यह आपके लिए बहुत ज्यादा बेनिफिशियल साबित होगा। बता दें कि वॉक करने से स्ट्रेस लेवल कम हो जाता है और नींद अच्छी आती है। नींद अच्छी आने से दिमाग में चल रही चिंताएं कम होगी और आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस करेंगे।
  • अगर आपको ऐसा लगता है कि आप डिप्रेस्ड है या फिर एंग्जाइटी की समस्या से ग्रसित है तो अपनी बातों को दूसरों से शेयर करें बात करने से मन हल्का होता है और समस्याओं का समाधान भी निकलता है इसलिए कोशिश करें कि अपने करीबी और विश्वास पात्र से अपनी बातों को शेयर करें।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews