केन्द्रीय सरकार का बड़ा फैसला! 18-59 आयुवर्ग को फ्री में मिलेगी कोविड टीके की एहतियाती खुराक, जानें डीटेल

Gwalior

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारत में कोरोना (Corona) की रफ्तार तेज हो गई है। आय दिन कोविड-19 के नए मामले सामने आ रहें। कोरोना संक्रमण को देखते हुए केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने कोविड-19 रोधी टीके (free precautionary dose of covid vaccines) की एहतियाती खुराक को फ्री में देने का फैसला लिया है। 18 से 59 साल की उम्र वालें लोग सरकारी टीकाकरण केंद्र पर जाकर फ्री में टीका लगा सकते हैं। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेन्स के दौरान केंद्र सरकार के इस फैसले की जानकारी दी है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को हरी झंडी भी दिखाई जा चुकी है।

यह भी पढ़े… जल्द आ रहा है ASUS Zenfone 9, मिल रहे हैं वॉटर और डस्ट प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स, लॉन्चिंग डेट कर लें नोट

केन्द्रीय मंत्री के मुताबिक 15 जुलाई से 75 दिनों के लिए अभियान की शुरुवात की जाएगी और इस दौरान 18 वर्ष से अधिक आयु वाले लोग मुफ़्त टीकाकरण का लाभ उठा सकते हैं। बता दें भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर “आजादी का अमृत महोत्सव” के तहत यह अभियान शुरू किया जा रहा है। हाल ही में केन्द्रीय स्वास्थ मंत्री ने कोरोना रोधी टीके की दूसरी और एहतियाती खुराक के बीच के अंतर को 9 महीने से घटाकर 6 महीने कर दी थी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews