Clove Milk: सर्दियों के मौसम में रोजाना पिए 1 ग्लास लौंग का दूध, शरीर को मिलते हैं ये अद्भुत फायदे

Clove Milk: सर्दियों के मौसम में रोजाना पिए 1 ग्लास लौंग का दूध, शरीर को मिलते हैं ये अद्भुत फायदे

Clove Milk: बदलते मौसम में अक्सर शरीर को बीमारियां जकड़ लेती है। ऐसे में लौंग और दूध दोनों ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अगर इन दोनों का सेवन साथ में किया जाए तो सेहत को दोगुना फायदा मिलता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं लौंग वाले दूध की, लौंग वाला दूध सेहत के लिए बहुत गुणकारी होता है। लौंग और दूध दोनों में ही कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं। दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है। वहीं, लौंग में प्रोटीन, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं।

लौंग वाले दूध के क्या-क्या फायदे होते हैं?

दांतों के लिए फायदेमंद

दूध में लौंग मिलाकर पीने से दांत मजबूत होते हैं। दूध में कैल्शियम की मात्रा ज्यादा पाई जाती है जो दांतों को मजबूत बनाने में मदद करती है। वहीं, लौंग में पाए जाने वाले गुणकारी तत्व मुंह को फ्रेश रखते हैं और मुंह से आने वाली बदबू को दूर करते हैं।

पाचन तंत्र करें दुरुस्त

लौंग वाले दूध का सेवन करने से पाचन तंत्र सही रहता है। इसमें फाइबर पाया जाता है जो कब्ज की समस्या को दूर करता है। साथ ही साथ यह मल त्याग को आसान बनाता है, जिससे पेट संबंधित समस्याएं दूर रहती हैं।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रखें

लौंग वाला दूध पीने से ब्लड प्रेशर लेवल कंट्रोल में रहता है। इसलिए ब्लड प्रेशर के रोगियों को लौंग वाला दूध पीने की सलाह दी जाती है। लौंग और दूध में ऐसे कई गुणकारी तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

खराश के लिए फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में अक्सर सर्दी, जुखाम और गले की खराश जैसी समस्या हो जाती है। ऐसे में लौंग वाले दूध का सेवन करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी बैक्टेरियल गुण गले की खराश को दूर करने में मदद करते हैं।

स्ट्रेस करे दूर

इस भागदौड़ वाली जिंदगी में लोग किसी न किसी वजह से तनाव में रहते हैं। ऐसे में तनाव कम करने के लिए लौंग वाला दूध बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मैग्नीशियम, जिंक जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो तनाव को कम करने में मदद करते हैं और गहरी नींद लाने में मदद करते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews