साधारण वायरल समझकर ना करें नजर अंदाज, हो सकती है चूहों से फैलने वाली ये 5 गंभीर बीमारी, जानें इसके लक्षण

साधारण वायरल समझकर ना करें नजर अंदाज, हो सकती है चूहों से फैलने वाली ये 5 गंभीर बीमारी, जानें इसके लक्षण

Rat Diseases : इन दिनों सर्दी में वायरल फ्लू का कहर काफी तेजी से फैल रहा है। अक्सर लोग इसे नॉर्मल वायरल समझ कर नजर अंदाज कर देते हैं, लेकिन कई बार यह आगे चलकर गंभीर समस्याओं का कारण बन जाता है। ऐसे में आज हम आपको चूहा से फैलने वाली बीमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि जानलेवा भी हो सकता है। जी हां, चूहे गंदगी फैलाने के साथ-साथ कई तरह की बीमारियों को भी बढ़ावा देते हैं। चूहों के संपर्क से कई जीवाणु जैसे लेप्टोस्पाइरिया आदि इंसानों को संक्रमित कर सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से जानते हैं इसका कारण और लक्षण…

हैजा

हैजा एक बैक्टीरियल इंफेक्शन है जो लेप्टोस्पायरा नामक बैक्टीरिया के कारण होता है। सामान्य तौर पर यह गंदे पानी या चूहों के मल या मूत्र से फैलता है। इसके अलावा दूषित खान और गंदे पानी का सेवन करने से भी यह संक्रमण हो सकता है। अगर समय रहते इसपर ध्यान ना दिया जाए तो इंसान की मौत भी हो सकती है।

लक्षण: दस्त, पेट में ऐंठन, उल्टी, मांसपेशियों में दर्द, बुखार।

लेप्टोस्पाइरोसिस

लेप्टोस्पाइरोसिस एक बैक्टीरियल इंफेक्शन है जो लेप्टोस्पायरा नामक बैक्टीरिया से आता है और यह चूहों के यूरिन से फैलता है। बता दें कि अगर इस इंफेक्शन को सही समय पर नहीं रोका गया, तो यह किडनी फेलियर, हार्ट और अन्य समस्याएं उत्पन्न कर सकता है, जिससे इंसान की मौत भी हो सकती है।

लक्षण: बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, थकान और उल्टी।

हेमोरेजिक फीवर

हेमोरेजिक बुखार एक वायरल संक्रमण है जो चूहों के काटने से फैलता है। बता दें कि अगर इस इंफेक्शन को सही समय पर नहीं रोका गया, तो इंसान की मौत भी हो सकती है। इसलिए डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें ताकि उचित इलाज हो सके।

लक्षण: बुखार, ब्लीडिंग, ऑर्गन डैमेज

प्लेग

प्लेग बैक्टीरिया Yersinia pestis के कारण होने वाला एक गंभीर इंफेक्शन है जो कि चूहों और अन्य छोटे जानवरों के काटने से फैलता है। यह तीन वेरेंट्स में होती, जिसे बुबोनिक प्लेग, सेप्टिसेमिक प्लेग और प्लेम्यूनिक प्लेग के नाम से जाना जाता है। इससे बैक्टीरिया डाइरेक्ट ब्लड में पहुंचता है। जिससे इंसान की मौत हो जाती है।

लक्षण: सिरदर्द, थकान, पसीने, सांस की मुश्किलें।

ट्यूबरक्लोसिस

ट्यूबरक्लोसिस एक तरह का बैक्टीरियल इंफेक्शन है जो कि माइकोबैक्टेरियम ट्यूबरक्यूलोसिस (Mycobacterium Tuberculosis) नामक बैक्टीरिया के कारण होता है, जो एयरबोर्न है यानी यह हवा में तेजी से फैलता है। यह चूहों के मल और यूरिन के संपर्क से होता है। यदि आपको इसके एक भी लक्षण दिखे तो फौरन डॉक्टर से सलाह लें वरना दिक्कत हो सकती है।

लक्षण: खांसी, थकान, वजन कमी, बुखार, फेफड़ों में दर्द, श्वास लेने में दिक्कत।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews