Hindi News

सेहत के लिए अमृत है सहजन की पत्तियां, शुगर से लेकर ब्लड प्रेशर भी होगा नाॅर्मल

Published:
सेहत के लिए अमृत है सहजन की पत्तियां, शुगर से लेकर ब्लड प्रेशर भी होगा नाॅर्मल

हेल्थ, डेस्क रिपोर्ट। सहजन के बारे में तो आप सभी बहुत अच्छे से जानते होंगे और उसके फायदे से भी भलीभांति परिचित होंगे। सहजन खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है फायदे भी इसके उतने ही जबरदस्त हैं। लेकिन यहां पर हम बात सहजन की नहीं कर रहे हैं बल्कि उसकी कर रहे हैं जिस पर कभी आपका ध्यान भी नहीं गया होगा। असल में हम सभी सहजन से तो वाकिफ हैं लेकिन सहजन की पत्तियों से वाकिफ नहीं है। लेकिन हम आपको बतादें कि यहां पर आप सहजन की पत्तियों के फायदे जान कर सहजन से ज्यादा उसका सेवन करने लगेंगे। तो चलिए जानते हैं सहजन की पत्तियों से होने वाले फायदों के बारे में

यह भी पढ़ें – Sonam Kapoor से पहले Amitabh Bachchan समेत इन सेलेब्स के घर खंगाल चुके हैं चोर

सहजन की पत्तियों का सेवन करने से आप डायबिटीज से लेकर कैंसर जैसी घातक बीमारी से दूर रह सकते हैं। इसके अलावा यह हमारे शरीर में कैल्शियम और विटामिंस की कमी को भी दूर करता है। इसके साथ ही इसे खाने के और भी कई फायदे हैं। आयुर्वेद की अगर बात करें तो कई हजारों सालों से सहजन की पत्तियों का इस्तेमाल किए जाते हुए आ रहा है। इसकी पत्तियों में कई तरह के पोषक तत्व जैसे- एंटीऑक्सीडेंट, क्लोरोफिल, अमीनो एसिड, विटामिन सी, प्रोटीन, बीटा कैरोटीन, कैल्शियम और पौटेशियम आदि शामिल होते हैं।

यह भी पढ़ें – Neemuch News: हनुमान जन्मोत्सव पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, निकली भव्य शोभायात्रा

सहजन की पत्ती से होने वाले फायदे

सहजन की पत्तियों में एंटी डायबिटीज के गुण पाया जाता है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप इसका सेवन करते हैं तो यह आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकता है। साथ ही साथ इंसुलिन के स्तर को भी कंट्रोल कर सकता है।

इसकी पत्तियों में पोटेशियम की अधिक मात्रा होती होती है, जो आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकती है। इतना ही नहीं यह ब्लड वेसल्स को प्रभावी रूप से कार्य करने में मदद करती है। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए सहजन की पत्तियां बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें – गर्मियों में खाएं पेट भर के भिंडी और जाने हैरान कर देने वाले फायदे

आज के समय में कैंसर जैसी घातक बीमारी का भी चलन बढ़ते जा रहा है। ऐसे में सहजन की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट, जिंक, विटामिन सी आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कैंसर के रोगियों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। इसकी पत्तियों में मौजूद गुण कैंसर की बढ़ती कोशिकाओं और फ्री रेडिकल्स के प्रभावों को कम करने में मददगार साबित हो सकती है।

डिस्केमर:- इस लेख में बताये गए टिप्स और सलाह सिर्फ आम जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से इसे औषद्यी के रूप में लेने से पहले चिकित्सक की सलाह जरूर लें।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ram Govind Kabiriya
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews