इन 5 आदतों की वजह से उम्र से पहले दिखने लगता है बुढ़ापा, आज से ही कर लें सुधार

agening

Agening: बिगड़ी लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान के चलते त्वचा संबंधित कई समस्याओं से लोग परेशान रहते हैं। त्वचा संबंधित सभी समस्याओं में सबसे बड़ी समस्या यह होती है की उम्र से पहले ही त्वचा का बूढ़ा दिखना। कई बार आपने यह गौर किया होगा की उम्र से पहले ही त्वचा मुरझाई हुई और झूली हुई दिखने लगती है। ऐसे में लोग तरह-तरह के उपाय जैसे महंगे स्किन के प्रोडक्ट, फेशियल, डाइटिंग आदि अपनाने लगते है। लेकिन इसके बावजूद भी त्वचा पर कुछ खास असर नहीं पड़ पाता है। ऐसे में हमें सबसे पहले अपनी रोजमर्रा की आदतों पर नजर डालने की जरूरत है। हम जाने अनजाने में कुछ ऐसी आदतें अपना लेते हैं जिस वजह से हमारी त्वचा खराब होने लगती है। इन आदतों के कारण त्वचा उम्र से पहले बूढी हो जाती है। इसी के चलते आज हम आपको इस लेख के द्वारा बताएंगे कि ऐसी कौन-कौन सी आदतें हैं जो कम उम्र में ही त्वचा को बूढ़ा बना देती है, तो चलिए जानते हैं।

किन-किन आदतों की वजह से दिखने लगते है बुढ़ापा

गलत खान-पान अपनाना

व्यस्त भरी जिंदगी में अधिकतर लोग जंक फूड के आदी हो गए हैं। जंक फ़ूड और प्रोसेस्ड फूड आइटम्स जैसे फ्रेंच फ्राइज, चिप्स आदि का सेवन करने से एजिंग की प्रक्रिया तेज हो जाती है। जैसा खाना हम खाते हैं वही हमारे चेहरे पर नजर आता है। अगर हम मरा हुआ पैक्ड खाना खाते हैं तो हमारी त्वचा भी वैसे ही दिखती है और अगर हम ताजा या हरा भरा हेल्दी खाना खाते हैं तो हमारी त्वचा भी वैसे ही ग्लोइंग नजर आती है। इसलिए ज्यादा नमक शुगर और तेल वाला खाना खाने से बचना चाहिए।

पर्याप्त नींद ना लेना

अक्सर लोग रात में देर तक मोबाइल या फिर लैपटॉप चलाते रहते हैं। जिस वजह से नींद समय पर नहीं आती है। ऐसे में सीधा असर हमारी त्वचा पर पड़ता है। अगर पर्याप्त नींद नहीं ली जाती है तो इससे एजिंग की प्रक्रिया तेज हो सकती है और त्वचा वक्त से पहले बुद्धि दिखने लगती है। त्वचा को हेल्दी रखने के लिए समय पर सोना और समय पर उठाना बहुत जरूरी होता है। बहुत लोग इस आदत को नजरअंदाज करते हैं और देर तक जागते हैं और देर तक उठते हैं।

शराब का सेवन करना

शराब का सेवन करना न सिर्फ अंदरुनी सेहत के लिए खतरनाक साबित होता है बल्कि इससे त्वचा भी खराब होती है। शराब का सेवन करने से लीवर हार्ट किडनी के साथ-साथ त्वचा भी बूढ़ी लगने लगती है।

ज्यादा स्ट्रेस लेना

ज्यादा काम के चलते लोग हद से ज्यादा स्ट्रेस लेने लगते हैं। ज्यादा स्ट्रेस लेने से त्वचा मुरझाई हुई और झूली हुई नजर आती है। स्ट्रेस लेने से चेहरे पर फाइन लाइंस और झुर्रियां नजर आने लगती है।

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews