सर्दियों में अखरोट खाना होता है फायदेमंद, आज ही डेली डाइट में करें शामिल

सर्दियों में अखरोट खाना होता है फायदेमंद, आज ही डेली डाइट में करें शामिल

Walnuts Benefits : सर्दियों में अपनी सेहत का कुछ खास ख्याल रखना पड़ता है। इन दिनों ड्राई फ्रूट्स खाना बहुत ही लाभकारी होता है। इसमें से एक अखरोट भी शामिल है जोकि बॉडी को गर्मी प्रदान करता है। बता दें कि अखरोट के नियमित सेवन के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं और इसे खाली पेट खाने भी फायदे होते हैं। इसमें फाइबर, प्रोटीन आदि मिलते हैं। इसलिए आप भी खुद को फिट रखना चाहते हैं तो इसे आज ही अपनी डेली डाइट में शामिल कर लें। आइए जानतें हैं विस्तार से…

क्या है इसके फायदे?

  • अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड मानसिक स्वास्थ्य, कोग्निटिव फंक्शन और मेमोरी में मदद करता है। सर्दियों में धूप की कमी होती है और व्यक्ति कम बाहर जाता है, जिससे विटामिन डी की कमी हो सकती है। अखरोट विटामिन डी का एक अच्छा स्रोत होता है। इसका सेवन करने से मानसिक संतुलन सही रहती है।
  • ओमेगा-3 फैटी एसिड मानसिक स्वास्थ्य, कोग्निटिव फंक्शन और मेमोरी के लिए सही होता है। इसमें डोकोसाहेक्साएनोइक एसिड (DHA) और ईपा (EPA) जैसे ऑमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं जो ब्रेन हेल्थ के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। इसलिए आज ही अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं।
  • अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स होते हैं। ये तत्व विभिन्न बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। बता दें कि इसमें विटामिन ई, सेलेनियम, फ्लावोनॉयड्स और औरेटिक एसिड जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो फ्री रेडिकल्स के खिलाफ लड़ने में मदद करते हैं और इम्युन सिस्टम को सुधारते हैं।
  • अखरोट में थर्मोजेनिक प्रभाव होता है जो अधिक ऊर्जा बनाने में मदद करता है, जिससे आपका तापमान बढ़ सकता है। अखरोट खाने से शरीर में गर्मी का अहसास हो सकता है, जिससे आपको ठंडे मौसम में फिट रहने में मदद मिलेगी।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews