Mental Health दुरुस्त रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स, दिमाग होगा तेज

आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे, जिन्हें अपना कर मेमोरी को बूस्ट करने की डिप्रेशन जैसी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। पढ़ें विस्तार से यहां...
Mental Health दुरुस्त रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स, दिमाग होगा तेज

Mental Health Tips : आजकल लोग अपनी दौड़ती भागती जिंदगी में इतने ज्यादा व्यस्त रहते हैं कि वह खुद को समय नहीं दे पाते। जिसका नतीजा यह होता है कि वह धीरे-धीरे मानसिक और शारीरिक दोनों ही तौर पर बीमार होते चले जाते हैं। अक्सर उनकी लाइफस्टाइल जो रहती है वह सुबह उठकर काम पर जाना और वापस आकर खाना खाकर सो जाना होता है। छुट्टी के दिनों में अक्सर वह ऐसे कामों को करते हैं जो वह बाकी दिनों में नहीं कर पाते और कब वह छुट्टी चुटिकयों में निकल जाती है, इसका पता भी नहीं लगता। ऐसे में मानसिक तनाव जैसी समस्या बेहद आम बात है, लेकिन अगर इसे गंभीरता से ना लिया जाए तो यह आगे चलकर आपको अधिक तकलीफ में डाल सकता है। इसका असर आपको दिमाग पर भी देखने को मिलेगा। तो चलिए मेंटल स्ट्रेस से छुटकारा पाने के लिए आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे, जिन्हें अपना कर मेमोरी को बूस्ट करने की डिप्रेशन जैसी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। इन टिप्स को आप अपनी डेली डाइट में भी शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से…

अपनाएं ये टिप्स

  • मेडिकल स्टडीज में देखा गया है लोगों में शेयरिंग की कमी उन्हें दिन प्रतिदिन जैसी समस्याओं का शिकार बना रही है। दरअसल, लोग अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को मैनेज नहीं कर पा रहे हैं और ना ही वह अपनी बातें किसी से शेयर कर पाते हैं। जिस कारण उन्हें मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम को झेलना पड़ता है। इसलिए कोशिश करें कि वीक में कम-से-कम एक दिन बाहर घूमने फिरने जाएं। इससे आपका दिमाग डायवर्ट होगा और एनर्जी बढ़ेगी। सारी समस्याओं की चिंता थोड़ी कम होगी, जिससे दिमाग पर कम दबाव पड़ेगा और आप बेहतर तरीके से किसी भी सिचुएशन को डील कर पाएंगे।
  • मेंटल हेल्थ से छुटकारा पाने के लिए आपको सोशल अटैचमेंट रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि यह एक ऐसी कड़ी है जहां आपको तरह-तरह की चीज जाने और सीखने को मिलती है। इसी में आपको अपनी समस्या का हल भी मिल सकता है। 10 लोगों से मिलने और बातचीत करने से इंसान को नॉलेज के साथ-साथ उनका दिमाग भी चिंता से दूर हो जाता है। आप कोशिश करें कि अधिक-से-अधिक समय टेंशन फ्री होकर दूसरे लोगों के साथ बातचीत करते हुए बताएं। यह जरूरी नहीं कि इसके लिए आप अपने दोस्तों के पास ही जाए, बल्कि आप फैमिली के लोगों से भी बातचीत कर सकते हैं।
  • स्ट्रेस मेंटल हेल्थ जैसी प्रॉब्लम से निपटने के लिए आपको दिन भर में कम-से-कम 8 से 10 क्लास पानी अवश्य पीना है। अपनी बॉडी को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ मानसिक संतुलन को भी बनाए रखना है। जिससे दिमाग प्रॉपर तरीके से काम करता है और जब आपका दिमाग सही तरीके से काम करेगा। तो आपका अन्य चीजों में भी फोकस रहेगा साथी चिंताएं कम होगी और आपको इस समस्या से राहत भी मिल सकेगा।
  • अक्सर आधुनिक टेक्नोलॉजी के आने के बाद लोग अब बिना मोबाइल फोन चलाएं सोते नहीं है। जिसका असर उनकी आंखों के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी देखने को मिल रहा है। दरअसल, मोबाइल चलाने की आदत से लोग जल्दी सो नहीं पाते और पूर्व नियम की कमी उन्हें एनर्जेटिक फील नहीं करने देता। ऐसे में आप दिन-प्रतिदिन आलस से भरे हो जाते हैं। आपका किसी काम में मन नहीं लग पाएगा। इसलिए कोशिश करें की भरपूर नींद लें। इसके अलावा, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट से कम-से-कम सोने के 1 घंटे पहले से दूरी बना लें।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews