सर्दियों के मौसम में डेड स्किन से पाएं छुटकारा, घर पर ऐसे बनाएं नेचुरल स्क्रब

winter skin care

Winter Skin Care: सर्दियों के मौसम में सभी की त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। बाकी मौसम की तुलना में सर्दियों के मौसम में त्वचा का खास ख्याल रखना पड़ता है। क्योंकि इस मौसम में रूखेपन के साथ-साथ कई बार खुजली, रेडनेस की समस्या भी होने लगती है। आमतौर पर यह समस्या तब उत्पन्न होती है जब त्वचा पर डेड स्किन सेल्स जमा होने लगती है। सर्दियों के मौसम में आप घर से बाहर निकलें या ना निकलें लेकिन डेड स्किन जमा हो ही जाती है। डेड स्किन सेल्स के जमा होने के कारण त्वचा काली दिखने लगती है। ऐसे में लोग परेशान रहते हैं कि आखिर इस समस्या से कैसे छुटकारा पाया जाए, हम आपको बता दे कुछ ऐसे प्राकृतिक घर पर बनाए जाने वाले स्क्रब का इस्तेमाल करके आप डेड स्किन सेल्स को आसानी से निकाल सकती है, तो चलिए जानते हैं घर पर डेड स्किन सेल्स को निकालने के लिए स्क्रब कैसे बनाया जाए।

चीनी और शहद

डेड स्किन को हटाने के लिए चीनी और शहद का मिश्रण बहुत ही फायदेमंद हैं। इस मिश्रण को तैयार करने के लिए एक चम्मच चीनी में एक चम्मच शहद मिलाएं। फिर इसे अच्छी तरह गर्दन और चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट तक इसे हल्के हाथों से मलें। फिर इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।

कॉफी और दही

कॉफी और दही का मिश्रण तैयार करने के लिए एक चम्मच कॉफी में एक चम्मच दही मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे और गले पर अच्छी तरह लगाएं। 10 मिनट तक इसे हल्के हाथों से मलें। फिर इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।

बेसन और हल्दी

इस मिश्रण को बनाने के लिए एक चम्मच बेसन में आधी चम्मच हल्दी और आधी चम्मच दही मिलाएं। फिर इस मिश्रण को चेहरे और गले पर अच्छी तरह से लगाएं। 10 मिनट तक इसे हल्के हाथों से मलें। फिर इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।

नारियल तेल और चीनी

डेड स्किन को हटाने के लिए एक चम्मच नारियल तेल में एक चम्मच चीनी को अच्छी तरह से मिलाएं। फिर इसे चेहरे और गर्दन पर 10 मिनट तक लगा रहने दें। 10 मिनट तक इसे हल्के हाथों से मलें। फिर इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews