कॉफी में घी मिलाकर बनाएं हेल्दी ड्रिंक, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी, जानें इसके फायदे

कॉफी में घी मिलाकर बनाएं हेल्दी ड्रिंक, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी, जानें इसके फायदे

Ghee Coffee Benefits : घी न केवल भारतीय व्यंजनों का महत्वपूर्ण तत्व है, बल्कि यह भोजन को स्वादिष्ट और पौष्टिक भी बनाता है। घी में विटामिन ए, डी, ई, केवी, आयरन, कैल्शियम, फोस्फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आपके शारीर के लिए आवश्यक होते हैं। इसके अलावा, घी में प्राकृतिक आयुर्वेदिक गुण भी होते हैं जो आपके स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। ऐसे में आज हम आपको कॉफी में घी डालकर पीने के अनेकों फायदे बताएंगे।

दरअसल, लोग रोज सुबह उठकर चाय या कॉफी का सेवन करते हैं। जिससे दिनभर ताजगी बनी रहती है लेकिन यदि आप कॉफी में घी डालकर रोजाना इस पीते हैं, तो यह सर्दी में आपकी इम्युनिटी को बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को गर्मी भी प्रदान करती है। इसलिए बिना देरी करते हुए आज से ही आप इसे अपने डेली डाइट का हिस्सा बना लें। आइए जानते हैं इसके कुछ फायदे…

जानें इसके फायदे

  • अमूमन, लोग पाचन संबंधी समस्या से घिरें होते हैं। जिससे बचने के लिए वह तरह-तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं लेकिन यदि आप काफी में घी मिलाकर पीते हैं, तो इससे आपके पाचन में सुधार होगा और आपका शरीर स्वस्थ्य रहेगा। घी में पाचन को स्टीमूलेट करने की क्षमता होती है, जो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल हेल्थ को सुधारने में मदद मिलती है।
  • बता दें कि कॉफी में घी मिलाने से आपको बहुत फायदा हो सकता है। घी में कैफीन का संयोजन होता है जो कि ऊर्जा और स्थिरता प्रदान करता है। एक स्टडी में ये पता चला है कि कॉफी में घी मिलाने से आपका शरीर दिनभर ताजगी से भरा रहता है। इसलिए बिना देरी किए हुए आप भी इसे डेली डाइट में शामिल करें।
  • घी में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और कैफीन का संयोजन मानसिक स्पष्ट, ध्यान और याददाश्त में सुधार करते हैं। यह दोनों ही तत्व चेतना और दिमागी क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं।
  • कॉफी और घी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स मिलकर शरीर को बहुत अधिक फायदा पहुंचाते हैं। यह ऑक्सीडेशन प्रक्रियाओं को नियंत्रित करते हैं। साथ ही यह आपको ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ने में मदद करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार करता है। इसलिए आप भी इसे डेली डाइट में शामिल करें।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews