रात में गहरी नींद आने में होती है परेशानी? सोने से पहले पिएं ये खास चाय

Health: रात में गहरी और सुकून भरी नींद लेना कई लोगों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। दिनभर की थकान के बाद भी अगर नींद नहीं आती, तो इसका असर सेहत पर भी पड़ता है। नींद की कमी से थकान, चिड़चिड़ापन, और कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
Health

Health: दिन भर की भाग दौड़ और काम के बाद रात को अच्छी नींद लेना हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी है। यदि नींद पूरी ना हो तो इसका असर न सिर्फ हमारे अगले दिन की ऊर्जा पर पड़ता है बल्कि यह सेहत के कई अन्य पहलुओं को भी प्रभावित करता है। जैसे पाचन, मूड, वजन आदि। कई लोगों को बिस्तर पर जाते ही नींद आ जाती हैं, जबकि कुछ के लिए यह एक चुनौती बन जाती है।

तनाव, चिंता और अन्य कारणों के चलते नींद आने में परेशानी हो सकती है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए एक ऐसी खास चाय के बारे में बताएंगे जिसका सेवन करने से रात में नींद जल्दी आ जाती है। जिन भी लोगों को नींद ना आने की समस्या रहती है उन लोगों को इस चाय का सेवन जरूर करना चाहिए तो चलिए जानते हैं।

नींद न आने की वजह

एक्सपर्ट का मानना है कि अगर आपको नींद आने में दिक्कत होती है तो इसका एक कारण शरीर में मेलाटोनिन हार्मोन की कमी हो सकता है। मेलाटोनिन वह हार्मोन है जो नींद को नियंत्रित करता है और शरीर को आराम महसूस कराने में मदद करता है। यदि इसका लेवल कम हो जाए, तो सोने में परेशानी होती है और नींद की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है।

मेलाटोनिन और कॉर्टिसोल का प्रभाव

मेलाटोनिन का स्तर कम होना और कॉर्टिसोल का स्तर बढ़ाना नींद में बाधा डाल सकते हैं मेलाटोनिन जहां नींद लाने में मददगार होता है, वहीं कॉर्टिसोल एक स्ट्रेस हार्मोन है, जिसका स्तर बढ़ने पर मन और शरीर एक्टिव हो जाते हैं और सुकून भरी नींद नहीं आ पाती है। यही कारण है कि तनाव और बेचैनी के समय में लोगों को नींद से जुड़ी समस्याएं अधिक होती है।

चाय के लिए सामग्री

कैमोमाइल टी – 1 टीस्पून
सुखी गुलाब की पंखुड़ियां – 1 टीस्पून
जायफल चौथाई – 1 टीस्पून
मुनक्का 3-4

कैसे बनाएं चाय

1. सबसे पहले, कैमोमाइल टी, सुखी गुलाब की पंखुड़ियां, जायफल और मुनक्का को एक छोटे बर्तन या पैन में डालें।

2. इसके बाद लगभग एक कप पानी डालें और इसे मीडियम आंच पर रखें। इस मिश्रण को तब तक उबालें जब तक पानी का रंग हल्का सुनहरा ना हो जाए और इसमें सभी सामग्रियों का स्वाद अच्छे से मिल ना जाए। उबालने के लिए कम से कम 5-7 मिनट का समय लें।

3. उबालने के बाद इसे एक कप में छान लें, ताकि चाय में से गुलाब की पंखुड़ियां, मुनक्का और बाकी सभी सामग्री अलग हो जाए और केवल तरल चाय आपके पास रह जाए।

4. इस चाय को शाम के समय सोने से लगभग 1 घंटे पहले पीएं। यह चाय आपके शरीर को आराम देगी और आपको सुकून भरी नींद पानी में मदद करेगी।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews