Home Remedies For Sneezing: बार-बार छींक आना हो सकता है किसी समस्या का संकेत, जानें यहां

Home Remedies For Sneezing: बार-बार छींक आना हो सकता है किसी समस्या का संकेत, जानें यहां

Home Remedies For Sneezing : अगर आपको अक्सर ही बिना वजह ही छींक आती है, तो इसे बेहद ही गंभीरता से लेते हुए डॉक्टर से दिखाए। अन्यथा ये किसी अन्य बीमारी का रुप ले सकता है। अक्सर लोगों को सर्दी-जुकाम के दौरान ज्यादा छींक आती है तो वहीं कुछ लोगों को समान्य दिनों में भी छींक आती है। हालांकि, बार-बार छींक आना किसी समस्या का संकेत हो सकता है। कई दफा लोगों को इसलिए भी छींक आती है क्योंकि उन्हें धूल, प्रदुषण, इत्यादि से समस्या होती है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताते हैं, जिन्हें अपनाकर आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। इसके साथ ही आप डॉक्टर की सलाह भी ले सकते हैं। आइए विस्तार से जानें…

विटामिन-सी

अगर आप बार-बार छींक आने की समस्या से परेशान है तो सबसे पहले आप अपनी डाइट में विटामिन-सी युक्त चीजें शामिल करें हैं जैसे कि- संतरा, नींबू, आंवला, कीवी आदि के नियमित सेवन से छींक आने की परेशानी से राहत पा सकते हैं। इससे आपको किसी बीमारी के होने का खतरा भी कम हो जाता है।

तुलसी का काढ़ा

तुलसी सर्दी, ठंड से बचने का रामबाण इलाज है। बता दें इसमें एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाते हैं। इसलिए ये आम दिनों में भी आपको सर्दियों से बचाता है। तो सबसे पहले आप तुलसी की पत्तियों को पानी में उबालें और जब यह गुनगुना हो जाए तो इसका सेवन कर सकते हैं। जिससे आपको छींक आने की समस्या से राहत मिलेगी।

जिंक

अगर आप बार-बार छींक आने की समस्या से परेशान है तो सबसे पहले आप अपनी डाइट में विटामिन-सी युक्त चीजें शामिल करें हैं जैसे कि- सूखे मेवे, दालें, फलियां आदि के नियमित सेवन से छींक आने की परेशानी से राहत पा सकते हैं। इससे आपको किसी बीमारी के होने का खतरा भी कम हो जाता है।

सौंफ की चाय

सौंफ में एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं जो छींक की समस्या को रोकने में सहायक है। यह आपको धूल, प्रदुषण, इत्यादि से होने वाली एलर्जी से राहत दिलाता है। इसके लिए बस आपको सौंफ की चाय पीनी है। सबसे पहले आप पानी में एक-दो चम्मच सौंफ डालकर उबाल लें और जब यह गुनगुना हो जाए तो इसका सेवन कर सकते हैं। इससे आपको किसी बीमारी के होने का खतरा भी कम हो जाता है।

स्टीम

स्टीम लेना स्वस्थ के लिए काफी सेहतमंद होता है। इससे आपके शरीर के फेफड़ों को राहत मिलती है। इससे बार-बार छींक आने की समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है। इसके लिए एक बाउल में पानी गर्म करें। इस पानी को टेबल पर रखें। अब सिर के उपर मोटा टॉवल रखें, फिर भाप ले सकते हैं। यह छींक की समस्या को रोकने में कारगर साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ / चिकित्सक की सलाह लें।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews