Health Tips: काफी समय तक एक ही जगह बैठे रहना शरीर के हो सकता है खतरनाक, जानें इससे बचने के 4 उपाए

Health Tips: काफी समय तक एक ही जगह बैठे रहना शरीर के हो सकता है खतरनाक, जानें इससे बचने के 4 उपाए

Health Tips : यदि आप 8 घंटे या उससे अधिक समय तक एक ही पोश्चर में बैठकर काम करते हैं, तो यह कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। बैठकर काम करने से आपके शरीर की गतिविधियाँ कम हो जाती हैं, जिससे आपके मांसपेशियों को कम इस्तेमाल करने की आदत हो सकती है। इससे मांसपेशियों में कमजोरी हो सकती है और दर्द हो सकता है। इससे आकस्मिक मौत का खतरा बढ़ सकता है। मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। इस समस्या को पैंडेमिक भी कह सकते हैं, जिससे बहुत से नुकसान होते हैं। तो चलिए आज हम जानेंगे इससे बचाव के 5 उपाए यहां….

वॉक करें

जब आप लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठे रहते हैं, ते बीच-बीच में उठकर कुछ कदम वॉक करना बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। नियमित वॉकिंग आपके ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही हार्ट भी स्वास्थ्य रहेगा। वॉकिंग आपके शरीर के इंसुलिन स्तर को सुधार कर शुगर को कंट्रोल करेगा। इसके अलावा, मोटापा भी कम होगा।

सही तरीके से बैठें

सही तरीके से बैठना आपके शारीरिक स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है और बैठकर काम करने के दौरान होने वाले समस्याओं को कम कर सकता है। बैठने के समय पीठ को सीधा रखें जो कि स्पाइन के दबाव को कम कर पीठ में होने वाले दर्द को रोकेगा। पैरों को जमीन पर स्थिरता से रखें। काम के दौरान बीच-बीच में थोड़ा उठकर चलना होगा। इससे आपके मांसपेशियों को आराम मिलेगा।

स्ट्रेचिंग करें

काम के दौरान स्ट्रेचिंग करें, क्योंकि यह आपके शरीर की मांसपेशियों को लचीला बनाएगा। स्ट्रेचिंग से मांसपेशियों के दर्द और तनाव को कम किया जा सकता है, खासकर तब जब आप लम्बे समय तक एक ही स्थिति में बैठे रहते हैं। स्ट्रेचिंग से शरीर की कई सारी सामान्य समस्याओं को दूर किया जा सकता है, जैसे कि पीठ और गर्दन के दर्द, मांसपेशियों में खिचाव, जोड़ों का दर्द।

आखों को आराम दें

आंखों को बंद करके छोटे समय के लिए ध्यान केंद्रित करें। ऐसा आप हर एक घंटे में करें, जिससे आपके दिमाग को आराम मिलता है, खासकर अगर आप लंबे समय तक कंप्यूटर या स्मार्टफोन पर काम करते हैं। इससे आपका तनाव भी कम होगा और मानसिक शांति प्राप्त होगी।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews