परिवार में अगर पहले से है किसी को कैंसर तो इन फूड्स से दूरी बना लेना बहुत जरूरी है

परिवार में अगर पहले से है किसी को कैंसर तो इन फूड्स से दूरी बना लेना बहुत जरूरी है

Cancer Immunotherapy as a human immune system therapy concept as a biomedical or biomedicine oncology treatment using the natural T cell fighting properties of the body as a 3D render.

हेल्थ, डेस्क रिपोर्ट। दुनिया में कैंसर को सबसे गंभीर बीमारी के रूप में जाना जाता है। वैसे तो कैंसर कई तरह का होता है जो बॉडी के अलग-अलग हिस्सों को प्रभावित करता है, लेकिन आपको बता दें कि यह कैंसर कोशिकाओं की असामान्य वृद्धि करता है जो कि आगे चलकर ट्यूमर का रूप धारण कर लेता है। शुरुआती तौर पर यह इतना खतरनाक नहीं होता लेकिन अगर लंबे समय तक ऐसे ऐसे ही छोड़ दिया जाए तो यह खतरनाक हो सकता है।

यह भी पढ़ें – Maruti Car को लेकर आ रही बुरी खबर, खरीदने का मन बना रहे हैं तो एक बार जरूर पढ़ें यह खबर

जेनेटिक मामलों में कैंसर का प्रतिशत 5 से 10 ही देखा गया है, लेकिन जिनके परिवारों में कैंसर पहले से है उन्हें अधिक सावधान रहने की जरूरत है। ऐसा इसलिए भी कह रहे हैं कि एक सही लाइफ़स्टाइल को अपनाकर शराब और स्मोकिंग से दूरी बनाकर आप अपनी डाइट का ख्याल रख सकते हैं और उन फूड्स को आप अवॉयड कर सकते हैं जो कैंसर को बढ़ावा देता है।

यह भी पढ़ें – जब पुलिस और नगरपालिका फेल तब आए एसडीएम, अतिक्रमण देख गुस्से में एसडीएम ने यह कर डाला दुकानदारों के साथ

यदि आप भी प्रोसैस्ड मीट जैसे पेपरोनी, साॅसेज, स्टैक् और सलामी का इस्तेमाल करते हैं अपने दैनिक जीवन में तो यह कैंसर की समस्या को बढ़ा सकता है। दरअसल प्रिजर्वेटिव्स खाद्य पदार्थों में उच्च सोडियम का इस्तेमाल किया जाता है जो पेट के कैंसर से लेकर आंत के कैंसर तक का कारण बनता है।

यदि आपके परिवार में भी कैंसर की किसी को समस्या है तो आपको बीफ का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे आपको कोलन कैंसर का खतरा हो सकता है।

यह भी पढ़ें – Aadhar Card के बायोमेट्रिक डाटा को लेकर बड़ा खुलासा

आमतौर पर नमक का ज्यादा सेवन हाई बीपी को बढ़ाता है लेकिन यह कैंसर को भी बढ़ाता है। यह पेट के कैंसर के समस्या को जन्म दे सकता है इसलिए अधिक नमक का सेवन ना करें।

मछली में ओमेगा 3 पाया जाता है इसलिए इसे खाने के लिए डॉक्टर की सलाह देते हैं लेकिन अगर मछली को डीप फ्राई कर दिया जाए तो इसके गुण ही दोष में बदल जाते हैं जो कि कैंसर की समस्या को पैदा कर सकते हैं। मछली को अधिकतम फ्राई कर देने से इसके ट्रांस फैट बढ़ जाते हैं जो कि आपके पेनक्रिएटिक, ओवेरियन, लीवर, ब्रेस्ट और इसोफेगर कैंसर का कारण बन सकता है।

यह भी पढ़ें – इन बीमारियों से जूझने वाले व्यक्तियों को काम करते-करते जल्दी हो जाती है थकान

नोट- यह कंटेंट जानकारी देने के लिए मात्र है। अधिक जानकारी के लिए नजदीकी डॉ. से परामर्श लें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews