सर्दियों के मौसम में रूखी त्वचा से हैं परेशान, तो नारियल का तेल करें इस तरह इस्तेमाल

सर्दियों के मौसम में रूखी त्वचा से हैं परेशान, तो नारियल का तेल करें इस तरह इस्तेमाल

Coconut Oil For Skin: सर्दियों का मौसम आते ही त्वचा संबंधी कई समस्याएं शुरू हो जाती है। ठंड के मौसम में लोगों को बालों में डेंड्रफ होने से लेकर त्वचा के रूखेपन जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। त्वचा की देखभाल करने के लिए लोग सर्दियों की मौसम में कई प्रकार के उपाय अपनाते हैं। उन्हीं उपायों में से एक है नारियल का तेल। नारियल का तेल एक प्राकृतिक मॉइश्चराइजर है, जो सर्दियों के मौसम में त्वचा की सुरक्षा करता है। त्वचा की ड्राइनेस को दूर करने के लिए और नमी बनाए रखने के लिए नारियल का तेल बहुत फायदेमंद होता है। नारियल के तेल के अनेकों फायदे हैं जो आज हम आपको इस लेख के द्वारा बताएंगे, तो चलिए जानते हैं।

गुणों से भरपूर नारियल का तेल

नारियल के तेल में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। सूजन को कम करने और घाव को भरने में नारियल का तेल बहुत मददगार साबित होता है। गुणों से भरपूर होने के कारण यह सर्दियों में होने वाली त्वचा संबंधी सभी समस्याओं को दूर करता है।

मॉइश्चराइजर का करें कम

नारियल का तेल एक प्राकृतिक मॉइश्चराइजर है। सर्दियों के मौसम में ड्राइनेस से बचने के लिए नारियल के तेल की कुछ बूंद चेहरे पर जरूर लगानी चाहिए। इसे लगाने से त्वचा में चमक और नमी बनी रहती है। यह त्वचा को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।

लिप बाम की तरह करें इस्तेमाल

नारियल के तेल का इस्तेमाल न सिर्फ बाल और चेहरे के लिए बल्कि होठों के लिए भी किया जा सकता है। फटे और रूखे होठों में नारियल के तेल को लिप बाम की तरह लगाएं। इससे होठों में नमी बनी रहती है और होंठ फटने से बचते हैं।

(Disclaimer-इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews