Garlic Benefits: ठंड में खुद को रखना है फिट तो लहसुन है फायदेमंद, जानें इसे खाने के फायदे

Garlic Benefits: ठंड में खुद को रखना है फिट तो लहसुन है फायदेमंद, जानें इसे खाने के फायदे

Garlic Benefits : सर्दियों का मौसम शुरू होते ही कई प्रकार की बीमारियां भी हमें परेशान करना शुरू कर देती है। इस मौसम में सर्दी, जुकाम, बुखार जैसी बीमारियां तेजी से घेरती है। ऐसे में हमारे लिए जरूरी हो जाता है कि हम एक ऐसी डाइट लें जो हमारे शरीर को गर्माहट देने के साथ-साथ हमें फिट भी रखें। घर के किचन में मौजूद लहसुन इसमें आपकी काफी हेल्प कर सकता है। बता दें कि लहसुन में एलिसिन के अलावा एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरिय एंटीऑक्सीडेंट, फॉस्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, जिंक, कॉपर, राइबोफ्लेविन, थायमिन, नियासिन पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि हमें अनेक प्रकार की बीमारियों से बचाते है। सर्दियों के मौसम में कच्ची लहसुन खाना जरूरी क्यों होता है. आज इस खबर में हम आपको सर्दियों में लहसुन खाने के फायदे बताएंगे।

दरअसल हममें से अधिकांश लोग इस बात से अंजान होंगे कि लहसुन खानकर हम बहुत सारी बीमारियों को भगा सकते हैं। जिसके लिए सुबह उठकर खाली पेट हमें लहसुन खाना होगा। जी हां, लहसुन खाने के कई सारे फायदे हैं। बता दें कि अमूमन लहसुन सब्जी में डालने वाला एक मसाला होता है, जोकि सब्जी का टेस्ट बढ़ाता है। लेकिन हम आपको बता दें कि इसका सेवन केवल सब्जी का स्वाद ही नहीं बल्कि स्वास्थय के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन B1, B6 और विटामिन C के अलावा कैल्शियम, मैग्नीज, सेलेनियम, कॉपर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जोकि हमारे शरीर को किसी भी गंभीर बीमारी से बचने की ताकत देता है जो हमारे दिल के साथ डायबिटीज के लिए भी फायदेमंद रहता है।

इम्यूनिटी बूस्ट करने में सहायक

सर्दी के मौसम में जितनी तेजी से बीमारियां बढ़ती है वैसे-वैसे इम्यूनिटी भी कम होने लगती है. ऐसे में कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए आप कच्ची लहसुन की कलियों का सेवन कर सकते है. कोशिश करें कि खाने में ज्यादा से ज्यादा लहसुन का इस्तेमाल हो.

हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक

लहसुन में कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों के लिए काफी कारगर माना जाता है. ऐसे में अगर आप अपने जोड़ों के दर्द से परेशान है तो रोजाना घी में लहसुन की दो कली को भून लें और खाने के बाद इसे खाए. ऐसा करने से आपकी हड्डियां मजबूत होती है.

खांसी जुकाम के इलाज में सहायक

लहसुन का सेवन सर्दियों के मौसम में खांसी और जुकाम से बचने के लिए किया जाता है. यदि आप भी कफ और खांसी से परेशान है तो रोजाना खाने के साथ कच्ची लहसुन जरूर खाएं. ऐसा करने से आप मौसमी बीमारियों से बचे रहेंगे. लहसुन का सेवन वजन घटाने में भी सहायक है.

एसिडिटी कंट्रोल

लहसुन खाने से एसिडिटी की समस्या से भी निजात मिलता हैं, जिससे आपको गैस और कब्ज जैसी बीमारियों से राहत मिलेगी। हममें से अधिकांश लोगों में एसिडिटी की प्रॉब्लम पाई जाती है। लोगों में यह कमी कम पानी पीने से होता है, समय पर खाना नहीं खाने, खाली पेट रहने और ज्यादा तेल मसाला खाने से होता है।  जिसके कारण गले और पेट में जलन, शरीर में खून की कमी, थकावट जैसी समस्याएं उत्पन्न होती है। जिसे कंट्रोल करने के लिए लहसुन खाना बहुत फायदेमंद होता है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews