Makeup For Office: ऑफिस के लिए चाहिए परफेक्ट लुक तो ऐसे करें मेकअप, फॉलो करें ये टिप्स

Office Makeup Tips

Makeup For Office : इन दिनों लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। इसलिए वो खुद को समय और जगह के अनुसार फिट रखती हैं। साथ ही, उसी के अनुसार मेकअप को भी टचअप देती हैं। हालांकि, ऑफिस में लंबे समय तक खुद को तैयार रखना थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि एसी में बैठकर काम करने से त्वचा को नमी की आवश्यकता होती है, जिससे आप फ्रेश दिखें और आपके मेकअप का ग्लो बना रहे। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ आसान से टिप्स बताने जा रहे हैं जो आपको दिनभर परफेक्ट लुक देगा…

बीबी क्रीम (BB Cream)

यह एक ऐसा प्रोडक्ट है जो आपके चेहरे को नेचुरल तरीके से बेहतर बनाए रखता है इससे आपकी स्किन नमी भरी और सुंदर दिखती है। इसे लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से धो लें और फिर उसे सॉफ्ट तौलिये से पोंछ लें या सॉफ्ट टिश्यू से साफ करें। अगर आपकी त्वचा ड्राई है तो आप एक मॉइस्चराइजर लगा सकते हैं। साथ ही सनस्क्रीन भी जरूर लगाएं ताकि आपकी त्वचा सीधे सूर्य के नुकसान से बचे।

जिसके बाद बीबी क्रीम को फेस पर लगाएं और फिर उसे अच्छी तरह से ब्लेंड करें। आप अपने हाथों, फंगर टिप्स या फाउंडेशन ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे आप आज से ही अपने दैनिक रूटीन में शामिल कर सकती हैं।

कंसीलर (Concealer)

कंसीलर दाग-धब्बों, झाइयों, एक्ने और अन्य समस्याओं को छुपाने में मदद करता है। यह एक प्रकार का क्रीम होता है जो आपकी त्वचा के रंग से मिलता-जुलता होता है और उन जगहों को छुपाने में मदद करता है जहां बीबी क्रीम से भी ढंकना मुश्किल होता है। कंसीलर लगाने से पहले अपनी स्किन को साफ करें और उसमें मॉइस्चराइजर लगाएं। यदि आपके पास ड्राई स्किन है तो आप अपनी स्किन को नॉर्मल फेस मॉइस्चराइजर से मॉइस्चराइज कर सकते हैं। यदि आपकी स्किन तैलीय है तो आप ऑयल-फ्री मॉइस्चराइजर का उपयोग करें।

कंसीलर को उस रंग का चुनें जो आपकी स्किन टोन से मिलता-जुलता होता है। अधिकतर कंसीलर लाइट, मीडियम या डार्क रंग के होते हैं। अपने चेहरे के दाग या चिकनी त्वचा के लिए आपको एक डार्कर रंग का कंसीलर चुनना चाहिए।

आंखों को हाइलाइट करें

आंखों को हाइलाइट करना आपके लुक को सॉफ्ट और एलीगेंट बनाता है। एक लाइट कलर का आईशैडो लगाएं और फिर आंखों के निचले भाग में फेशियल हाइलाइटर लगाएं। ऑफिस के लिए न्यूड पैलेट के रंग आपके लुक को सबल और सोफिस्टिकेटेड बनाएगा। आंखों के लिए लाइट न्यूड, चैंपेन या ब्रांज रंग और आईब्रो के लिए हल्का ब्राउन या ग्रे रंग आपकी आंखों को आकर्षक लुक देगा। इसके अलावा, आप आंखों के कोने में थोड़ा सा हाइलाइटर लगाकर भी सुंदर लुक पा सकती हैं।

लिप्स के लिए न्यूड शेड

ऑफिस के लिए आप रेड या ब्राउन रंग की लिपस्टिक लगा सकती हैं। साथ ही, यह ध्यान देना होगा कि यह शेड आपके स्किन टोन से मेल खाए। अगर आपका आउटफिट लाइट हो तो आप न्यूड रंग की लिपस्टिक के साथ जाने से भी सोफिस्टिकेट और एलीगेंट लगेंगी। इसके अलावा, आप लिपस्टिक को पर्स में हमेशा रखें ताकि जरुरत पड़ने पर आप खुद को एक परफेक्ट लुक दे सके।

ब्लश का करें इस्तेमाल

ऑफिस लुक को परफेक्ट बनाने के लिए आप पीच या हल्के गुलाबी रंग का ब्लश इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे आप ब्लश ब्रश का उपयोग करके अपने गालों पर लगाएं। हालांकि, इससे पहले आपको अपनी त्वचा के हिसाब से ब्लश का कलर चुनना होगा ताकि ये आपके ऑउटफिट से मैच कर सके।

इसके साथ ही, आप अपने चेहरे को ग्लो लाने के लिए लाइट हाइलाइटर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। जिससे आपका चेहरा ब्राइटन और ग्लोइंग बना रहेगा।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना अलग-अलग जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews