Masoor Dal Benefits: मसूर दाल में छिपा है ग्लोइंग स्किन का राज, जानें फेस पैक तैयार करने की आसान टिप्स

Masoor Dal Benefits

Masoor Dal Benefits : इन दिनों व्यस्तता भरे लाइफस्टाइम में महिलाएं अपनी त्वचा का खास ख्याल नहीं रख पाती हैं। जिसके कारण आगे चलकर उनके चेहरे पर दाग-धब्बे जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कई बार वो अपनी स्कीन के लिए कुछ घरेलु उपाएं निकालती हैं तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही एक होम मेड ब्यूटी टिप्स बताते हैं जिससे आपके समय और पैसे दोनों की बचत होगी और आपके स्कीन पर ग्लो भी आएगा।

Masoor Dal Benefits

दरअसल, हम बात कर मसूर दाल की जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद विटामिन सी, जिंक, फोलिक एसिड, पोटेशियम, फाइबर आदि के साथ-साथ अन्य विटामिन और मिनरल भी होते हैं। यह त्वचा को सुंदर बनाने और आकर्षित बनाने में मदद करती है। इसे त्वचा के लिए कई तरीकों से किया जा सकता है। यह एक अच्छा स्क्रब होता है, जो त्वचा को साफ़ और चमकदार बनाता है। आप एक चम्मच मसूर दाल को पानी में भिगो दें और फिर इसे अपनी उंगलियों से दोहराते हुए अपने चेहरे पर लगाएं। फिर थोड़ी देर बाद इसे धो लें।

मसूर दाल फेस पैक लगाने के फायदे

  1. मसूर दाल में प्रोटीन और विटामिन बी की अच्छी मात्रा होती है, जो त्वचा को मुलायम और नरम बनाने में मदद करता है।
  2. मसूर दाल में प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट पाए जाते हैं, जो त्वचा की रंगत को निखारने में मदद करते हैं।
  3. मसूर दाल में एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा के झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं।
  4. मसूर दाल में विटामिन सी और फोलिक एसिड होता है, जो त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।

मसूर दाल से फेस पैक बनाने की सामग्री

  • पानी
  • 1 कप मसूर दाल
  • 1 चम्मच शहद
  • 1 चम्मच नींबू रस

मसूर दाल से फेस पैक बनाने का तरीका

  1. मसूर दाल को अच्छी तरह से धो लें और फिर इसे आधे घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
  2. फिर मसूर दाल को एक ब्लेंडर में डालें और पीस लें।
  3. अब इसमें शहद और नींबू रस मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करें।
  4. अब तैयार मसूर दाल का पेस्ट अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सुखने दें।
  5. जब पैक पूरी तरह से सूख जाए, तो धीरे से गर्म पानी से मसाज करें और फिर अपने चेहरे को धो लें।

इस पैक को हफ्ते में दो या तीन बार लगाने से आपकी त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने में मदद मिलेगी। मसूर दाल को दूध या दही के साथ मिलाकर फेस पैक भी तैयार किया जा सकता है। इससे त्वचा को नमी मिलती है और चेहरे की झाइयां और दाग-धब्बे कम होते हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना अलग-अलग जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews