Mental Health Tips: मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है Kiwi, मूड को बनाता है बेहतर

मेडिकल स्टडीज में ऐसा पाया गया है कि Kiwi खाना शारीरिक तौर के साथ-साथ मानसिक तौर पर काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। यह मूड को बेहतर बना देता है। आइए जानते हैं विस्तार से...
Benefits Of Kiwi

Mental Health Tips : आजकल हर कोई अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को मैनेज कर पाने में काफी कठिनाई महसूस करता है, क्योंकि यह एक ऐसा स्टेज है जब दुनिया की दौड़ में साथ भागते-भागते लोग दिमागी तौर पर बीमार हो जा रहे हैं। उनका ध्यान काम पर केंद्रित नहीं रह पाता। केवल इतना ही नहीं, बिगड़ी लाइफस्टाइल, नींद की कमी, काम में मन ना लग पाना, गलत खानपान, आदि के कारण भी लोग मेंटल हेल्थ जैसे स्ट्रेस, डिप्रेशन, एंजायटी, आदि जैसी गंभीर समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। जिसे लोग बेहद आम बीमारी समझते हैं, लेकिन अगर समय रहते इस पर ध्यान ना दिया जाए, तो आने वाले भविष्य में यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। वहीं, मेडिकल स्टडीज में ऐसा पाया गया है कि Kiwi खाना शारीरिक तौर के साथ-साथ मानसिक तौर पर काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। यह मूड को बेहतर बना देता है। आइए जानते हैं विस्तार से…

मूड को बनाता है बेहतर

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कीवी में मौजूद विटामिन C स्वास्थ्य को सुधारता है। खासकर जो लोग विटामिन C की कमी से पीड़ित हैं, उन्हें कीवी का सेवन जरूर करना चाहिए। यह विटामिन C का बेहतरीन प्राकृतिक स्रोत माना जाता है जोकि इम्यूनिटी को मजबूत करता है। साथ ही त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा लाभदायक होता है। यह एंटीऑक्सिडेंट के रूप में काम करके शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करता है। इसके अलावा, कीवी में विटामिन K, विटामिन E और फाइबर का अच्छा स्रोत होता है।

शोध में हुआ ये खुलासा

न्यूजीलैंड के ओटागो यूनिवर्सिटी की एक टीम ने 155 वयस्कों पर 8 हफ्तों तक एक शोध किया। इस दौरान वयस्कों ने प्रतिदिन 1 विटामिन C सप्लीमेंट, प्लेसिबो या 2 कीवी फल का सेवन किया। फिर अपने मोबाइल फोन पर एनर्जी, मूड, नींद और शारीरिक गतिविधियों की रिपोर्ट दी। रिसर्च में पाया गया कि लगातार 4 दिन तक कीवी का सेवन करने वाले लोगों में विटामिन C की कमी पूरी हो गई और कुछ ही दिनों में उनके मूड और मानसिक स्वास्थ्य सही हो गया है। वहीं, जो लोग विटामिन C सप्लीमेंट ले रहे थे, उनमें इतना खास फर्क नहीं देखा गया।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews