
Mental Health Tips : आजकल इस भागती दौड़ती भरी जिंदगी में खुद को स्ट्रेस फ्री रख पाना बहुत ही मुश्किल है। जिंदगी में एक से बढ़कर एक टेंशन आते ही रहता है, जोकि बिन बोले आपके दिमाग को हिला कर रखने की ताकत रखता है। फैमिली की जिम्मेदारी और काम का प्रेशर लोगों को मानसिक बीमारियों का तेजी से शिकार बन रहा है। इसके अलावा, आधुनिक गैजेट्स का अत्यधिक इस्तेमाल भी लोगों के मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम्स की मुख्य वजह बन रही है क्योंकि लाइफस्टाइल लोगों का बदल रहा है। खानपान में बदलाव, नींद की कमी, आदि लोगों को इस कदर अपनी गिरफ्त में ले चुका है कि उन्हें धीरे-धीरे अवसाद, डिप्रेशन और तनाव जैसी समस्या का शिकार बन रहा है। हालांकि, लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन अगर समय रहता इस पर ध्यान ना दिया जाए, तो यह आगे चलकर जानलेवा भी साबित हो सकता है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम्स से दूर रहने के लिए एक थेरेपी के बारे में बताएंगे, जोकि स्ट्रेस जैसी समस्याओं को कोसों दूर रखता है और आपके मन को शांति पहुंचाता है।

दरअसल, आज हम आपको मेंटल हेल्थ के लिए साउंड हीलिंग थेरेपी के बारे में बताएंगे, जिसे अपनाकर इंसान किसी भी तरह के मानसिक समस्याओं से छुटकारा पा सकता है। इसके लिए आपको बहुत ही थोड़ा सा वक्त निकालें।
क्या है साउंड हीलिंग थेरेपी?
साउंड हीलिंग थेरेपी डॉक्टर पद्धति है, जिसमें ध्वनि और संगीत का इस्तेमाल किया जाता है ताकि शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक हेल्थ को सुधारने में मदद मिलती है।
प्रकार
ध्वनि स्नान: बता दें कि इस पद्धति में व्यक्ति को एक आरामदायक स्थिति में रखा जाता है और उसके आसपास विभिन्न ध्वनि उपकरणों जैसे कि ट्यूनिंग फोर्क, गोंग, तिब्बती गायक कटोरे और क्रिस्टल कटोरे का उपयोग किया जाता है। ये ध्वनि शरीर और मन को आराम पहुंचाते हैं।
ट्यूनिंग फोर्क थेरेपी: इस पद्धति में ट्यूनिंग फोर्क का उपयोग किया जाता है, जिन्हें शरीर के खास हिस्सों पर रखा जाता है। बता दें कि ट्यूनिंग फोर्क से उत्पन्न होने वाली ध्वनि तरंगें शरीर की ऊर्जा को संतुलित करती है, जिससे मन को शांति मिलती है।
मंत्रों और गानों का उपयोग: इस पद्धति में मंत्रों और विशेष ध्वनियों का जाप किया जाता है। ये ध्वनियां मन और शरीर पर सकारात्मक प्रभाव डालती है, जिससे आप दिमागी तौर पर स्वास्थ्य रहते हैं।
बाइनॉरल बीट्स: इस पद्धति में दो अलग-अलग ध्वनियों को दोनों कानों में भेजा जाता है। इससे दिमाग में एक नई ध्वनि आवृत्ति उत्पन्न होती है, जो मानसिक स्थिति को प्रभावित होती है।
साउंड हीलिंग थेरेपी के लाभ
- साउंड हीलिंग थेरेपी तनाव और चिंता को कम करती है।
- इससे नींद ना आने की समस्या में सुधार होता है।
- इससे आपकै ध्यान लगता है। आप काम में फोकस कर पाने में सक्षम हो जाते हैं।
- इसके अलावा, इस थेरेपी से भावनात्मक और मानसिक स्वास्थ्य में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है।
(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

