MP Corona Update: प्रदेश में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, मिले 126 नए सक्रिय मामले, भोपाल सबसे आगे

कोविड से घबराने की जरूरत नहीं, सतर्कता जरूरी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। MP Corona Update:- मध्यप्रदेश में कोरोना की रफ्तार तेज होती जा रही है और इसी के साथ प्रदेश में कोरोना की चौथी लहर का खतरा भी बढ़ता नजर आ रहा है। बीते दिन कुल 126 नए कोरोना मामले पाए गए है, जिसमें 7 हजार 353 लोगों की जांच की गई है। प्रदेश में अलग-अलग अस्पतालों में भी कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी है और भोपाल में एक की मौत भी दर्ज की गई है। हालांकि आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में टेस्ट कम है लेकिन मामले अधिक पाए जा रहे हैं, ऐसा करीब 3 महीने बाद हुआ है जब सक्रिय मामलों की संख्या इतनी देखी गई है।

यह भी पढ़े… Realme GT Neo 3 थोर लव एण्ड थन्डर एडिशन के लॉन्च डेट से उठा पर्दा, जाने तारीख और फीचर्स

सबसे अधिक कोरोना के मामले बड़े शहरों में देखे जा रहे हैं, इस लिस्ट में भोपाल और इंदौर भी शामिल है। भोपाल में सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। यहाँ 383 जांच पर 42 लोग कोरोना ने संक्रमित पाए गए। वहीं इंदौर में इंदौर में 566 जांच पर 41 मामले देखे गए। हालांकि दोनों शहरों में अंतर बहुत कम है। वहीं जबलपुर में 8 और ग्वालियर 6 लोग संक्रमित हुए, यहाँ जांच के आँकड़े भी कम है।

यह भी पढ़े… MP Weather: मानसून फिर हुआ एक्टिव, 28 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, 4 सिस्टम सक्रिय

बालाघाट, दतिया, डिंडौरी, हरदा, होशंगाबाद, खरगोन, सागर, रायसेन और सीहोर में संक्रमित मरीजों की संख्या एक है। उज्जैन और बुरहानपुर में 2, टीकमगढ़, मुरैना और कटनी में 3, खंडवा में 4 संक्रमित मिले। राजधानी भोपाल की पॉजिटिविटी रेट 10.96% है। अब तक राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 550 पहुँच चुकी है। बुधवार को 65 मरीज रिकवर हुए। वहीं कोरोना के कारण अब तक 742 लोगों की मौत हो गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews